Breaking News
सचिव के आदेश के बावजूद नहीं थमा अवैध कारोबार
सचिव के आदेश के बावजूद नहीं थमा अवैध कारोबार

खनिज सचिव के आदेशों को ठेंगा दिखाते रेत तस्कर, रात के अधियारें चल रहा अवैध कारोबार

सचिव के आदेश के बावजूद नहीं थमा रहा रेत उत्खनन का अवैध कारोबार

सचिव के आदेश के बावजूद नहीं थमा अवैध कारोबार
सचिव के आदेश के बावजूद नहीं थमा अवैध कारोबार

खनिज साधन विभाग के सचिव पी. दयानंद ने कुछ दिन पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रमुख जिलों के कलेक्टरों और खनिज अधिकारियों की बैठक लेकर रेत माफियाओं पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उनका स्पष्ट निर्देश था कि रेत के अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा न जाए और निर्माण कार्यों के लिए कानूनी रूप से रेत की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। लेकिन भानुप्रतापपुर के सटेली और गुलालबोड़ी में कार्रवाई के बावजूद, रेत माफिया एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। चिहरो नदी क्षेत्र में फिर से अवैध रेत उत्खनन शुरू होने की खबरें, शासन के आदेशों को सीधी चुनौती देने जैसी स्थिति बना चुकी हैं।

अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के मुद्दे पर कांग्रेस और प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति बन हुई है। विधायक द्वारा अवैध उत्खनन की ओर इशारा किए जाने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई तो की, मगर यह प्रभावी नहीं रही। अब सवाल उठ रहा है कि क्या प्रशासनिक कार्यवाही केवल दिखावा थी या रेत माफिया को किसी राजनीतिक संरक्षण का भरोसा है….?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

भानुप्रतापपुर में रेत उत्खनन के मुद्दे ने राजनीतिक रंग पकड़ लिया है। आम आदमी पार्टी सहित अन्य दल ने भी भाजपा और कांग्रेस दोनों पर मिलीभगत के आरोप लगाए हैं। जनता के बीच यह चर्चा आम है कि अगर सचिव स्तर से आदेश जारी होने के बावजूद रेत उत्खनन जारी है, तो इस अवैध व्यापार को संरक्षण कौन दे रहा है?

चिहरो नदी क्षेत्र में हो रहा अवैध रेत उत्खनन सरकार के निर्देशों और प्रशासनिक तंत्र की विफलता का स्पष्ट संकेत है। जब तक स्थानीय स्तर पर राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं दिखाई जाती, तब तक यह अवैध कारोबार यूं ही फलता-फूलता रहेगा।

अब देखना यह है कि क्या शासन और प्रशासन मिलकर रेत माफियाओं के खिलाफ कोई निर्णायक कदम उठाएंगे, या यह मामला भी अन्य कई मामलों की तरह राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तक ही सीमित रह जाएगा।

 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

बस्तर की धरती से निकली राष्ट्रीय खिलाड़ी-सलाम इस जज्बे को गांव की बेटी अब देश का गौरव बनेगी-Proud Moment for Bastar! #GirlPowerIndia , #RuralTalent , #InspirationForYouth

अर्चना जैन का अंडर-17 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में चयन

Follow Us कांकेर:-भानबेड़ा निवासी कुमारी अर्चना जैन, पिता श्री राकेश जैन की प्रतिभा ने पूरे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *