Breaking News
एक बार फिर दिखी पुरानी परम्परा बैलगाड़ी में निकला बारात
एक बार फिर दिखी पुरानी परम्परा बैलगाड़ी में निकला बारात

पुरानी दौर की ओर लौटते कदम, कांकेर में दूल्हा बैलगाड़ी से लेने पहुंचा दुल्हन

एक बार फिर दिखी पुरानी परम्परा बैलगाड़ी में निकला बारात
एक बार फिर दिखी पुरानी परम्परा बैलगाड़ी में निकला बारात

कांकेर:- महंगाई और दिखावे की दौड़ के इस दौर में जब हर कोई आधुनिकता की चकाचौंध में डूबा है, ऐसे समय में कांकेर जिले के मुसुरपुट्टा गांव में एक विवाह समारोह ने समाज को एक नई सोच और पुरानी संस्कृति की याद दिला दी। यहां एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बन गई, जब कश्यप परिवार के दूल्हे ने दुल्हन को लेने बैलगाड़ी से बारात निकाली।

दूल्हा, जो पेशे से बस चालक है, ने शोर-शराबे और महंगे साधनों को दरकिनार कर परंपरागत ढंग से बैलगाड़ी में सवार होकर अपनी बारात निकाली। यही नहीं, उनके साथ बारात में शामिल गांववाले भी पांच बैलगाड़ियों में सवार होकर बारात में रवाना हुए। यह दृश्य न सिर्फ देखने वालों के लिए आकर्षक था, बल्कि भावनात्मक भी—क्योंकि इसने गांव के बुजुर्गों को पुराने समय की यादों से जोड़ दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

गांव में जैसे ही बैलगाड़ियों से सजी यह बारात निकली, लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चे, युवा और बुजुर्ग – सभी इस दृश्य को देखकर रोमांचित हो उठे। बैलगाड़ियों पर पारंपरिक सजावट और ढोल-मांदर की थाप से वातावरण में एक अलग ही ऊर्जा फैल गई।

इस विवाह ने यह संदेश दिया कि सादगी में भी भव्यता छिपी होती है, और जब समाज अपनी जड़ों की ओर लौटता है, तो संस्कृति अपने आप जीवित हो उठती है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

समाजसेवी अजय पप्पू मोटवानी को मुंबई में बड़ा सम्मान क्रिकेट दिग्गज सुनील गावस्कर के हाथों सम्मानित मिला ‘इंडिया ब्रांड आइकॉन 2026’ सम्मान समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान की राष्ट्रीय मंच पर पहचान #Kanker #AjayPappuMotwani #IndiaBrandIcon #IndiaBrandIcon2026 #SunilGavaskar #Mumbai #SocialWork #SocialService #KankerPride #

सुनील गावस्कर के हाथों सम्मानित हुए अजय पप्पू मोटवानी

समाज सेवा के क्षेत्र में मिला इंडिया ब्रांड आइकॉन 2026 सम्मान, छत्तीसगढ़ के लिए गौरव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *