Breaking News
भोजन की तलाश में भटकता फिर नजर आया नगर की गली में एक भालू
भोजन की तलाश में भटकता फिर नजर आया नगर की गली में एक भालू

आबादी में बढ़ती वन्य जीवों की आमद से दहशत, जामवंत परियोजना पर उठे सवाल

कांकेर:- कांकेर वनमंडल में वन्य जीवों की बढ़ती आमद ने आम जनता की चिंता को और गहरा कर दिया है। रविवार सुबह कांकेर वन परिक्षेत्र के उदयनगर में भोजन की तलाश में भटकता एक भालू आबादी क्षेत्र में आ गया। बीते शनिवार को ही दुधावा गांव के बड़ेपारा में एक तेंदुए के घर में घुसने की घटना के ठीक बाद सामने आई, जिसने ग्रामीणों को और दहशत में डाल दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग न तो वन्य जीवों की गतिविधियों पर नियंत्रण रख पा रहा है और न ही आम लोगों की सुरक्षा की कोई ठोस व्यवस्था कर सका है। करोड़ों रुपये की योजनाओं और दावों के बावजूद हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

ग्रामीणों ने जामवंत परियोजना की विफलता को वन्य जीवों के आबादी क्षेत्र में आने की बड़ी वजह बताया। परियोजना के तहत जंगलों में भालुओं के लिए लाखों अमरूद के पौधे लगाए गए थे, ताकि उन्हें पर्याप्त भोजन मिल सके और वे आबादी क्षेत्र की ओर रुख न करें। लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि भालुओं ने शायद ही इन पौधों का लाभ उठाया हो। उल्टा, अब भालू घरों के दरवाजों को तोड़ने की कोशिश करने लगे हैं, जिससे इंसानों और वन्य जीवों के बीच संघर्ष की स्थिति पैदा हो रही है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि जामवंत परियोजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद न तो पौधे जमीन पर दिख रहे हैं और न ही वन्य जीवों के लिए भोजन-पानी की कोई ठोस व्यवस्था बन पाई। ग्रामीणों का आरोप है कि परियोजना से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी केवल अपनी जेबें भरने में लगे रहे और जमीनी हकीकत पर किसी का ध्यान नहीं गया।

वन्य जीवों की आबादी क्षेत्रों में बढ़ती आमद इस ओर भी इशारा करती है कि जंगल सिमटते जा रहे हैं और वन्य जीवों का प्राकृतिक आवास तेजी से खत्म हो रहा है। वन्य जीव विशेषज्ञों का मानना है कि यदि जल्द ही कारगर कदम नहीं उठाए गए, तो वन्य जीवों और इंसानों के बीच टकराव और बढ़ेगा, जिससे जान-माल का नुकसान होना तय है।

 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

समाजसेवी अजय पप्पू मोटवानी को मुंबई में बड़ा सम्मान क्रिकेट दिग्गज सुनील गावस्कर के हाथों सम्मानित मिला ‘इंडिया ब्रांड आइकॉन 2026’ सम्मान समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान की राष्ट्रीय मंच पर पहचान #Kanker #AjayPappuMotwani #IndiaBrandIcon #IndiaBrandIcon2026 #SunilGavaskar #Mumbai #SocialWork #SocialService #KankerPride #

सुनील गावस्कर के हाथों सम्मानित हुए अजय पप्पू मोटवानी

समाज सेवा के क्षेत्र में मिला इंडिया ब्रांड आइकॉन 2026 सम्मान, छत्तीसगढ़ के लिए गौरव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *