Breaking News

चारामा में अवैध शराब बिक्री पर उठे सवाल, युवासेना ने दी आंदोलन की चेतावनी



कांकेर:-चारामा नगर और आसपास के गांवों में अवैध शराब बिक्री को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। युवासेना के नेता सुरेश नाग ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि क्षेत्र में शासकीय देसी और विदेशी शराब खुलेआम अवैध रूप से बेची जा रही है, लेकिन प्रशासन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा।

सुरेश नाग ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने जिला प्रशासन से अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की थी, किंतु आज तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि चारामा के मोहल्लों और ग्रामीण इलाकों में शासकीय शराब की अवैध बिक्री प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

सरकारी शराब दुकान पर भी लगे आरोप

युवासेना नेता ने यह भी आरोप लगाया कि शासकीय शराब दुकान, चारामा के मैनेजर द्वारा शराब में मिलावट की जा रही है और तय दर से अधिक कीमत पर बिक्री की जा रही है। इसके अलावा, सरकारी दुकान से शराब को कोचियों के माध्यम से गांव-गांव में भेजकर अवैध रूप से बेचा जा रहा है।

सुरेश नाग ने कहा कि इन गतिविधियों के कारण चारामा नगर और आस-पास के गांवों का माहौल बिगड़ रहा है, जिससे सामाजिक समस्याएं बढ़ रही हैं।

 प्रशासन को दी चेतावनी

युवासेना ने जिला प्रशासन, कलेक्टर और जिला आबकारी अधिकारी से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। सुरेश नाग ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो युवासेना सड़कों पर उतरकर जन आंदोलन करेगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

जांच दल बना पर जांच ठप… आखिर कौन है ‘मास्टरमाइंड’? 7 करोड़ की कहानी… लेकिन जांच की ‘कॉपियां’ अभी तक नहीं! #SchoolJatanYojana #Durgukondal #CorruptionCase #EducationScam

स्कूल जतन योजना भ्रष्टाचार का रॉकेट दुर्गुकोंदल से उड़ा…और फाइलों के अंतरिक्ष में गायब!

इतने दिनों बाद भी शुरू नहीं हो सका जाँच कि प्रक्रिया सवालों में शिक्षा विभाग  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *