Breaking News
नंदेश्वर महादेव का फल श्रृंगार, 3 अगस्त को निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा
नंदेश्वर महादेव का फल श्रृंगार, 3 अगस्त को निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा

श्रावण सोमवार पर नंदेश्वर महादेव का हुआ फल श्रृंगार, 3 अगस्त को निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा

नंदेश्वर महादेव का फल श्रृंगार, 3 अगस्त को निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा
नंदेश्वर महादेव का फल श्रृंगार, 3 अगस्त को निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा

कांकेर:-श्रावण मास के दूसरे सोमवार को कांकेर स्थित ऊपर-नीचे रोड के नंदेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का फल-श्रृंगार कर श्रद्धा भाव के साथ पूजा-अर्चना की गई। संध्या 7 बजे आयोजित महाआरती में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और “बोल बम” के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा।

कार्यक्रम का आयोजन शिव मंदिर समिति द्वारा किया गया, जिसकी अगुवाई समिति अध्यक्ष अरुण कौशिक ने की। उन्होंने जानकारी दी कि 3 अगस्त 2025, रविवार को भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

श्री कौशिक ने बताया कि कांवड़ यात्रा के लिए सुबह 7:00 बजे शिव मंदिर प्रांगण में सभी श्रद्धालु एकत्र होंगे, जहां से बस के माध्यम से उन्हें सरंगपाल स्थित त्रिवेणी संगम महानदी ले जाया जाएगा। वहां से पवित्र जल भरकर भक्त कांवड़ यात्रा के माध्यम से लौटकर नंदेश्वर महादेव का जलाभिषेक करेंगे।

यह आयोजन श्रावण मास की महत्ता को दर्शाते हुए भक्ति, संयम और सेवा भाव को समर्पित रहेगा। समिति ने समस्त श्रद्धालु भक्तों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

समाजसेवी अजय पप्पू मोटवानी को मुंबई में बड़ा सम्मान क्रिकेट दिग्गज सुनील गावस्कर के हाथों सम्मानित मिला ‘इंडिया ब्रांड आइकॉन 2026’ सम्मान समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान की राष्ट्रीय मंच पर पहचान #Kanker #AjayPappuMotwani #IndiaBrandIcon #IndiaBrandIcon2026 #SunilGavaskar #Mumbai #SocialWork #SocialService #KankerPride #

सुनील गावस्कर के हाथों सम्मानित हुए अजय पप्पू मोटवानी

समाज सेवा के क्षेत्र में मिला इंडिया ब्रांड आइकॉन 2026 सम्मान, छत्तीसगढ़ के लिए गौरव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *