Breaking News
शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी हो सकती है, हालांकि इसकी पुष्टि के लिए विभागीय जांच की जा रही है।
शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी हो सकती है, हालांकि इसकी पुष्टि के लिए विभागीय जांच की जा रही है।

महिंद्रा ट्रैक्टर शोरूम में भीषण आग, कई ट्रैक्टर जलकर खाक

महिंद्रा ट्रैक्टर शोरूम में  अचानक भीषण आग लग गई, जिससे शोरूम में रखे कई ट्रैक्टर जलकर
महिंद्रा ट्रैक्टर शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे शोरूम में रखे कई ट्रैक्टर जलकर

कोंडागांव :- कोंडागांव में स्थित महिंद्रा ट्रैक्टर शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे शोरूम में रखे कई ट्रैक्टर जलकर खाक हो गए। आग इतनी तेज़ थी कि कुछ ही मिनटों में पूरा परिसर धुएं और लपटों में घिर गया।

 प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी हो सकती है, हालांकि इसकी पुष्टि के लिए विभागीय जांच की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक शोरूम में खड़े कई महंगे ट्रैक्टर पूरी तरह जल चुके थे। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

शोरूम के प्रबंधक ने बताया कि आग से करोड़ों की क्षति हुई है और पूरी घटना की जानकारी कंपनी मुख्यालय को भेज दी गई है। स्थानीय प्रशासन व पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई है।

SDOP कोंडागांव ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा, “आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। 

शहर में इतनी बड़ी आगजनी की घटना से स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में चिंता और दहशत का माहौल है। 

अधिकारियों के मुताबिक, शोरूम को हुई क्षति का आंकलन किया जा रहा है और बीमा प्रक्रिया के तहत नुकसान की भरपाई की जाएगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

धर्मांतरण-आरक्षण मुद्दे पर फैसला स्थानीय स्तर पर समर्थन और चर्चा #Kanker #Bhanupratappur #SupremeCourt #SocialNews #Chhattisgarh

सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत, सामाजिक संगठनों ने जताया समर्थन

Follow Us कांकेर/भानुप्रतापपुर:- भानुप्रतापपुर में धर्मांतरण और आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर भारत का सर्वोच्च …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *