Breaking News
तेंदुओं की हुई मौत मृत तेंदुए के कई अंग गायब
तेंदुओं की हुई मौत मृत तेंदुए के कई अंग गायब

छुरा वन परिक्षेत्र में मृत पाए गए तेंदुए, वन विभाग ने जताई शिकार की आशंका

तेंदुओं की हुई मौत मृत तेंदुए के कई अंग गायब
तेंदुओं की हुई मौत मृत तेंदुए के कई अंग गायब

गरियाबंद :- जिले के छुरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत भरवा मुड़ा पाडरीपानी इलाके में एक नहीं बल्कि संभवतः दो तेंदुओं की मौत की खबर ने वन्यजीव संरक्षण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए के अवशेष बरामद किए हैं, जो लगभग 500 मीटर की दूरी पर बिखरे हुए पाए गए। स्थानीय ग्रामीणों का दावा है कि दो तेंदुओं की मृत्यु हुई है, हालांकि इस संबंध में वन विभाग ने पुष्टि नहीं की है। मृत तेंदुए के कई अंग गायब मिले हैं, जिससे शिकार की आशंका और प्रबल हो गई है।

वन विभाग ने शुरू की जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएफओ लक्ष्मण सिंह स्वयं मौके के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने बताया कि,

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

घटनास्थल पर पहुंचकर ही स्पष्ट रूप से कहा जा सकेगा कि मृत तेंदुए एक हैं या दो। मैं स्वयं वहां रहकर पोस्टमार्टम की निगरानी करूंगा और सभी अवशेषों को विधिवत जब्त कराया जाएगा।”

वन विभाग की चिकित्सकीय टीम मौके पर पहुंच चुकी है, और प्रारंभिक स्तर पर जहर देकर शिकार की आशंका जताई जा रही है।

सघन जांच के निर्देश

डीएफओ सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि यह बड़ी और गंभीर घटना है, और इसकी गहन जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि,

वन्यजीव अधिनियम के अंतर्गत दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।”

भरवा मुड़ा में तेंदुओं की संदिग्ध मौत ने छत्तीसगढ़ के वन्यजीव संरक्षण तंत्र की सतर्कता पर सवाल खड़ा कर दिया है। अब सबकी निगाहें वन विभाग की जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं। क्या यह शिकार है या प्राकृतिक मौत  इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही संभव होगा।


 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

कांकेर की जीवनदायिनी को बचाने की पहल....समाजसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान नदी से हटाया गया भारी मात्रा में कचरा....नदी बचेगी तो जीवन बचेगा #SaveRiver #Kanker #CleanRiver #Environment #SocialWork

जन सहयोग और पूर्व सैनिकों ने चलाया दूध नदी स्वच्छता अभियान, भारी मात्रा में कचरा हटाया

Follow Us कांकेर:- शहर की जीवनदायिनी मानी जाने वाली दूध नदी को स्वच्छ और सुरक्षित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *