Breaking News
कोरोना की दस्तक, रायपुर और दुर्ग से नए मरीजों की पुष्टि
कोरोना की दस्तक, रायपुर और दुर्ग से नए मरीजों की पुष्टि

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना की दस्तक, रायपुर और दुर्ग से नए मरीजों की पुष्टि

राज्य में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर हुई तीन, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में

कोरोना की दस्तक, रायपुर और दुर्ग से नए मरीजों की पुष्टि
कोरोना की दस्तक, रायपुर और दुर्ग से नए मरीजों की पुष्टि

रायपुर:- कोरोना संक्रमण का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना वायरस के मरीज मिले हैं, जिससे राज्य के स्वास्थ्य महकमे की चिंता बढ़ गई है। रायपुर और दुर्ग से नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आज दो नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है, जिसके बाद राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या तीन हो गई है। इनमें रायपुर में दो मरीज और दुर्ग में एक मरीज शामिल हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

रायपुर की महिला को हुआ संक्रमण

राजधानी रायपुर में संक्रमित पाई गई महिला की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है। महिला अवंतिविहार क्षेत्र की निवासी है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है, जिससे स्थानीय संक्रमण (लोकल ट्रांसमिशन) की आशंका भी जताई जा रही है। फिलहाल महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है और संपर्क में आए लोगों की भी ट्रेसिंग व सैंपलिंग की जा रही है।

दुर्ग में भी खुला कोरोना का खाता

दूसरी ओर दुर्ग जिले में भी एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले जिले में कोई भी सक्रिय मामला नहीं था, लेकिन अब संक्रमण के एक मामले ने वहां भी सतर्कता बढ़ा दी है। मरीज की पहचान और स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

स्वास्थ्य विभाग सतर्क

स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेशवासियों से मास्क पहनने, भीड़भाड़ से बचने और आवश्यक सतर्कता बरतने की अपील की है। विभाग ने यह भी बताया कि हॉटस्पॉट बनने से पहले ही संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ में दोबारा कोरोना के मामले सामने आना इस बात का संकेत है कि संक्रमण की संभावनाएं अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। जनमानस को चाहिए कि वे एहतियात बरतते रहें और कोरोना गाइडलाइन का पालन करें, ताकि फिर से बड़ी लहर की स्थिति न बने।

 
 
 
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

समाजसेवी अजय पप्पू मोटवानी को मुंबई में बड़ा सम्मान क्रिकेट दिग्गज सुनील गावस्कर के हाथों सम्मानित मिला ‘इंडिया ब्रांड आइकॉन 2026’ सम्मान समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान की राष्ट्रीय मंच पर पहचान #Kanker #AjayPappuMotwani #IndiaBrandIcon #IndiaBrandIcon2026 #SunilGavaskar #Mumbai #SocialWork #SocialService #KankerPride #

सुनील गावस्कर के हाथों सम्मानित हुए अजय पप्पू मोटवानी

समाज सेवा के क्षेत्र में मिला इंडिया ब्रांड आइकॉन 2026 सम्मान, छत्तीसगढ़ के लिए गौरव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *