Breaking News
फैला पीलिया, खुर्सीपार गांव में 14 लोग प्रभावित, 3 की हालत गंभीर
फैला पीलिया, खुर्सीपार गांव में 14 लोग प्रभावित, 3 की हालत गंभीर

बालोद में फिर फैला पीलिया, खुर्सीपार गांव में 14 लोग प्रभावित, 3 की हालत गंभीर

 

फिर फैला पीलिया, खुर्सीपार गांव में 14 लोग प्रभावित, 3 की हालत गंभीर
फिर फैला पीलिया, खुर्सीपार गांव में 14 लोग प्रभावित, 3 की हालत गंभीर

बालोद :- गुण्डरदेही ब्लॉक के खुर्सीपार गांव में पीलिया (जॉन्डिस) ने एक बार फिर दस्तक दी है, जिससे गांव में स्वास्थ्य संकट गहरा गया है। अब तक 14 लोग पीलिया से प्रभावित पाए गए हैं, जिनमें से 3 मरीजों को गंभीर स्थिति में हायर सेंटर रेफर किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

प्राथमिक जांच में गंदे पानी के सेवन को बीमारी फैलने की मुख्य वजह माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि गांव में पीने के पानी की आपूर्ति गंदे स्रोतों से हो रही थी, जिसके कारण संक्रमण तेजी से फैला।

जैसे ही मामले की जानकारी मिली, स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुँची। गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाने की तैयारी की जा रही है, ताकि अन्य संभावित मरीजों की जांच कर समय पर इलाज शुरू किया जा सके। जल्द ही पानी के स्रोतों की सफाई और क्लोरीनेशन का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग ने गांववासियों से उबला हुआ या साफ पानी पीने, स्वच्छता बनाए रखने, और लक्षण दिखते ही नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की अपील की है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

बस्तर की धरती से निकली राष्ट्रीय खिलाड़ी-सलाम इस जज्बे को गांव की बेटी अब देश का गौरव बनेगी-Proud Moment for Bastar! #GirlPowerIndia , #RuralTalent , #InspirationForYouth

अर्चना जैन का अंडर-17 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में चयन

Follow Us कांकेर:-भानबेड़ा निवासी कुमारी अर्चना जैन, पिता श्री राकेश जैन की प्रतिभा ने पूरे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *