Breaking News
अजय पप्पू मोटवानी को इंटरनेशनल आइकॉन सम्मान
अजय पप्पू मोटवानी को इंटरनेशनल आइकॉन सम्मान

समाजसेवी अजय पप्पू मोटवानी को इंटरनेशनल आइकॉन सम्मान

अजय पप्पू मोटवानी को इंटरनेशनल आइकॉन सम्मान
अजय पप्पू मोटवानी को इंटरनेशनल आइकॉन सम्मान

कांकेर:- कांकेर शहर के लिए गौरव की बात है कि यहां के सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं जन सहयोग संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी को नई दिल्ली स्थित साहित्य संस्कृति अकादमी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में “इंटरनेशनल आइकॉन गोल्ड मेडल सम्मान” से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान—विशेषकर 156 लावारिस शवों के अंतिम संस्कार जैसे पुण्य कार्यों के लिए प्रदान किया गया। समारोह का आयोजन कांकेर के रेस्ट हाउस में एक सादगीपूर्ण वातावरण में किया गया, जहां उन्हें प्रदेश योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा ने अपने कर-कमलों से यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

सम्मान स्वरूप उन्हें गोल्ड मेडल, भारत के राजकीय चिन्ह की अनुकृति स्मारक, तथा प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया।

समाज सेवा के प्रतीक बन चुके हैं अजय पप्पू मोटवानी

अजय पप्पू मोटवानी पिछले कई वर्षों से जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं और उन्हें इससे पूर्व भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। उनका कार्य विशेष रूप से अंतिम संस्कार जैसी उपेक्षित सेवा से जुड़ा है, जिसे समाज में बहुत कम लोग करते हैं।

समारोह में लोग हुए शामिल

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष महेश जैन, मंडल अध्यक्ष महामंत्री दिलीप जायसवाल, कोषाध्यक्ष राजा देवनानी, वीरेंद्र श्रीवास्तव, तथा जन सहयोग संस्था से राजकुमार फब्याणी, प्रवीण गुप्ता, मनोज जायसवाल सहित कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

समाजसेवी अजय पप्पू मोटवानी को मुंबई में बड़ा सम्मान क्रिकेट दिग्गज सुनील गावस्कर के हाथों सम्मानित मिला ‘इंडिया ब्रांड आइकॉन 2026’ सम्मान समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान की राष्ट्रीय मंच पर पहचान #Kanker #AjayPappuMotwani #IndiaBrandIcon #IndiaBrandIcon2026 #SunilGavaskar #Mumbai #SocialWork #SocialService #KankerPride #

सुनील गावस्कर के हाथों सम्मानित हुए अजय पप्पू मोटवानी

समाज सेवा के क्षेत्र में मिला इंडिया ब्रांड आइकॉन 2026 सम्मान, छत्तीसगढ़ के लिए गौरव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *