Breaking News
तेंदुआ घर में घुसा, 8 घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू
तेंदुआ घर में घुसा, 8 घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू

दुधावा गांव में तेंदुआ घर में घुसा, 8 घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू

तेंदुआ घर में घुसा, 8 घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू
तेंदुआ घर में घुसा, 8 घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू

कांकेर:- सरोना वन परिक्षेत्र के ग्राम दुधावा बड़ेपारा में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक तेंदुआ भोजन की तलाश में गांव के एक घर में घुस आया। यह घटना गांव निवासी फत्ते सिंह नेताम के घर पर घटित हुई, जहां तेंदुआ रसोईघर में जा छिपा। ग्रामीणों ने जब तेंदुए को घर में देखा तो तत्काल वन विभाग और पुलिस को सूचना दी, और पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार तेंदुआ सुबह करीब 6 बजे वेद प्रकाश नेताम के घर में घुसा। उस समय वेद प्रकाश अपने भतीजे डिकेश्वर नेताम के साथ घर के भीतर सो रहा था। अचानक तेंदुए को देखकर वेद प्रकाश ने घर से बाहर भागने की कोशिश की, लेकिन तेंदुआ घर के भीतर घुस गया। वेद प्रकाश ने साहस दिखाते हुए भतीजे को बचाने के लिए घर में लौटने का प्रयास किया। इस दौरान तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वेद प्रकाश के पैर में गंभीर चोट आई। घायल वेद प्रकाश को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की समझाइश दी। तेंदुआ रसोईघर में बंद था, ऐसे में वन विभाग की टीम ने राजधानी से विशेषज्ञ दल बुलाया और करीब 8 घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को पिंजरे में कैद करने में सफलता हासिल की।

गौरतलब है कि यह कोई पहली घटना नहीं है जब तेंदुआ इस इलाके में दिखा हो। इससे पूर्व भी क्षेत्र में तेंदुए की आवाजाही देखी जा चुकी है। कुछ दिन पहले ही वन विभाग ने एक तेंदुए को पिंजरे में मुर्गी को चारा बनाकर पकड़ा था।

वन विभाग ने बताया कि पकड़े गए तेंदुए को उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आबादी से दूर जंगल में सुरक्षित छोड़ा जाएगा। वहीं, ग्रामीणों में अब भी यह चिंता बनी हुई है कि इलाके में और कितने तेंदुए मौजूद हैं जो उनके लिए खतरा बन सकते हैं। वन विभाग ने आश्वासन दिया है कि क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर पिंजरे लगाए जाएंगे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

कांकेर की जीवनदायिनी को बचाने की पहल....समाजसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान नदी से हटाया गया भारी मात्रा में कचरा....नदी बचेगी तो जीवन बचेगा #SaveRiver #Kanker #CleanRiver #Environment #SocialWork

जन सहयोग और पूर्व सैनिकों ने चलाया दूध नदी स्वच्छता अभियान, भारी मात्रा में कचरा हटाया

Follow Us कांकेर:- शहर की जीवनदायिनी मानी जाने वाली दूध नदी को स्वच्छ और सुरक्षित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *