Breaking News
आबकारी घोटाले को लेकर EOW और ACB का बड़ा एक्शन
आबकारी घोटाले को लेकर EOW और ACB का बड़ा एक्शन

आबकारी घोटाले को लेकर EOW और ACB का बड़ा एक्शन, भिलाई समेत 25 ठिकानों पर छापेमारी

आबकारी घोटाले को लेकर EOW और ACB का बड़ा एक्शन
आबकारी घोटाले को लेकर EOW और ACB का बड़ा एक्शन

भिलाई:- छत्तीसगढ़ में आबकारी घोटाले को लेकर आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आज सुबह राज्यभर में बड़ी कार्रवाई की। राजधानी रायपुर से लेकर भिलाई, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर सहित लगभग 20 से 25 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई।

भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड स्थित अम्रपाली सोसायटी के बी-29 में रहने वाले कारोबारी अशोक अग्रवाल के निवास पर भी छापेमारी चल रही है। बताया जा रहा है कि अशोक अग्रवाल पूर्व में खुर्सीपार में रहते थे और उनका नाम आबकारी विभाग से जुड़े शराब घोटाले में उभर कर सामने आया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रदेशव्यापी छापेमारी की बड़ी कार्रवाई

EOW और ACB की संयुक्त टीमों ने तड़के सुबह से ही एक के बाद एक कई जिलों में दबिश देना शुरू किया, जिनमें आबकारी विभाग के अधिकारियों के आवास और निजी शराब कारोबारी शामिल हैं। इस कार्रवाई से स्थानीय प्रशासन और सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है।

आरोपों की पड़ताल और जब्ती की कार्रवाई जारी

सूत्रों के मुताबिक, शराब घोटाले में बड़े पैमाने पर आर्थिक अनियमितताओं की शिकायतों के आधार पर जांच तेज की गई है। जिन ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है, वहां से महत्वपूर्ण दस्तावेज, लैपटॉप, हार्डडिस्क और नकदी जब्त किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

अभी तक की जानकारी

  • 25 से अधिक ठिकानों पर दबिश

  • कई जिलों में कार्रवाई जारी, जिनमें रायपुर, दुर्ग, भिलाई, धमतरी और बिलासपुर प्रमुख

  • कारोबारी अशोक अग्रवाल, जिनके भिलाई स्थित निवास पर छापा पड़ा

  • घोटाले की रकम करोड़ों में होने का अनुमान


यह छापेमारी राज्य में भ्रष्टाचार पर नियंत्रण की दिशा में बड़ी पहल मानी जा रही है। आगे की कार्रवाई और खुलासे के लिए सभी की निगाहें जांच एजेंसियों की रिपोर्ट पर टिकी हैं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

सक्रिय हुआ लाखों का जुए का नेटवर्क....बदले ठिकाने... बदला पूरा सिस्टम? चनार, चोरिया और कोकपुर की चर्चा....हर दिन लाखों के दांव की चर्चा कथित संरक्षण पर उठने लगे सवाल....अब पुलिस की कार्रवाई का इंतजार #NarharpurNews #KankerPolice #Chanar #Choriya #Kokpur #NorthBastar #CGBreaking #LocalCrime #GroundZero #CrimeInvestigation

नरहरपुर इलाके में सक्रिय हुआ लाखों का जुए का नेटवर्क?

नए ठिकाने, हाईटेक सिस्टम और कथित संरक्षण पर उठने लगे सवाल Follow Us कांकेर:- जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *