Breaking News
एर्राबोर में नक्सली मूवमेंट पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई — मुठभेड़ जारी! 💥 जवान मोर्चे पर डटे हैं। #BreakingNews, #NaxalUpdate, #ChhattisgarhNews, #SecurityForces, #MaoistEncounter,
एर्राबोर में नक्सली मूवमेंट पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई — मुठभेड़ जारी! 💥 जवान मोर्चे पर डटे हैं। #BreakingNews, #NaxalUpdate, #ChhattisgarhNews, #SecurityForces, #MaoistEncounter,

एर्राबोर में सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़, ऑपरेशन तेज-घायल होने की आशंका,

सुकमा;-नक्सलियों की गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने एर्राबोर इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जिसके दौरान नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हो गई। कई राउंड फायरिंग के बीच जवानों ने मोर्चा संभाला हुआ है। मौके पर सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कुछ नक्सलियों के घायल होने की आशंका है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि सर्च ऑपरेशन के पूरा होने के बाद ही की जाएगी।

एर्राबोर क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों की टीम इलाके में रवाना हुई। जंगलों में दबे पांव तलाश के दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने तत्काल जवाबी कार्रवाई की। ऑपरेशन नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना के बाद शुरू किया गया सर्चिंग के दौरान अचानक हुई फायरिंग कुछ नक्सलियों के घायल होने की आशंका जवानों ने इलाके को घेरे में लिया ऑपरेशन जारी, एडिशनल फोर्स भी भेजी जा रही

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

जवानों का सर्च ऑपरेशन जारी

ऑपरेशन अभी भी जारी है और सुरक्षाबल हर दिशा में मूवमेंट कर रहे हैं। जंगल के भीतर कई संदिग्ध जगहों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही इलाके में अतिरिक्त फोर्स को अलर्ट पर रखा गया है। मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। ग्रामीणों से भी सतर्क रहने और किसी जानकारी को तुरंत पुलिस तक पहुंचाने की अपील की जा रही है। यह मुठभेड़ इस बात का संकेत है कि जवान इलाके में नक्सलियों के खिलाफ लगातार दबाव बनाए हुए हैं और आने वाले दिनों में ऑपरेशन और तेज हो सकता है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

धर्मांतरण-आरक्षण मुद्दे पर फैसला स्थानीय स्तर पर समर्थन और चर्चा #Kanker #Bhanupratappur #SupremeCourt #SocialNews #Chhattisgarh

सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत, सामाजिक संगठनों ने जताया समर्थन

Follow Us कांकेर/भानुप्रतापपुर:- भानुप्रतापपुर में धर्मांतरण और आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर भारत का सर्वोच्च …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *