Breaking News
शहर में रविवार को दिनभर बिजली गुल रहेगी,
शहर में रविवार को दिनभर बिजली गुल रहेगी,

कल दिनभर बिजली गुल रहेगी, बिजली विभाग ने जारी की सूचना उमस भरी गर्मी से लोग की बड़ी चिंता 

शहर में रविवार को दिनभर बिजली गुल रहेगी,
शहर में रविवार को दिनभर बिजली गुल रहेगी,

कांकेर बिजली विभाग ने एक महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए आम नागरिकों को आगाह किया है कि रविवार, 08 जून 2025 को सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक पूरे कांकेर शहर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह बिजली कटौती 132/33 केवी उपकेन्द्र कांकेर (ठेलकाबोंड) से जुड़ी 33 केवी कांकेर (शहर) फीडर पर अतिआवश्यक विद्युत लाइन विस्थापन कार्य के चलते की जा रही है।

बिजली विभाग के अनुसार, यह कार्य आवश्यक तकनीकी सुधार और लाइन विस्थापन हेतु किया जाएगा, जिससे भविष्य में बिजली आपूर्ति अधिक स्थिर और सुरक्षित हो सके। हालांकि, यह सूचना सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की नाराजगी और विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

स्थानीय नागरिकों ने बिजली विभाग की समय-सीमा को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि विभाग द्वारा अक्सर “सुबह से शाम” तक बिजली बंद रहने की जो सूचना दी जाती है, वह केवल कागज़ों में सीमित रह जाती है। व्यवहार में यह कटौती 3 से 4 घंटे अतिरिक्त तक खिंच जाती है, जिससे खासकर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इस समय प्री-मानसून की देरी और तेज उमस भरी गर्मी से वैसे ही लोग बेहाल हैं। ऐसे में पूरे दिन की बिजली कटौती ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बीते माह भी शहर में कई बार अनियमित बिजली आपूर्ति ने परेशानियां बढ़ाई थीं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

मेहनत ने बदली तकदीर....कांकेर की बेटी ने रचा इतिहास देशभर के 801 एकलव्य विद्यालयों में...पहला स्थान प्राप्त किया… #Kanker #SuccessStory #CBSE #Inspiration #ProudMoment

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की आदिवासी बेटी ने रचा इतिहास, 801 एकलव्य स्कूलों में 97% के साथ देश में पाया पहला स्थान

Follow Us कांकेर:- जिले से एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है, जहां एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *