Wednesday, 9 September, 2026
Breaking News
DRG जवानों पर टूटी बिजली की तार दो जवान झुलसे
DRG जवानों पर टूटी बिजली की तार दो जवान झुलसे

सर्चिंग से लौट रहे DRG जवानों पर टूटी बिजली की तार, दो जवान झुलसे – एक की हालत गंभीर

DRG जवानों पर टूटी बिजली की तार, दो जवान झुलसे
DRG जवानों पर टूटी बिजली की तार, दो जवान झुलसे

कांकेर:- जिले में नक्सल ऑपरेशन से लौट रहे DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के जवानों के साथ एक दर्दनाक हादसा हो गया। अंतागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सर्चिंग से लौटते वक्त दो जवान बिजली की टूटी तार की चपेट में आ गए, जिससे दोनों बुरी तरह झुलस गए। इनमें से एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सर्चिंग ड्यूटी पूरी कर बाइक से लौट रहे जवानों के ऊपर ऊपर से गुज़र रही बिजली की हाई वोल्टेज तार अचानक टूटकर गिर गई। तार बाइक में उलझ गई, जिससे जवान बैलेंस खो बैठे और बाइक समेत नीचे गिर पड़े। करंट लगने से दोनों जवान झुलस गए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना की सूचना मिलते ही अंतागढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) आशीष बंसोड तुरंत अंतागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने घायल जवानों से मुलाकात की, उनका हाल जाना और मनोबल बढ़ाते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

घायल जवानों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतागढ़ में जारी है। सूत्रों के अनुसार, गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र सोरी को रायपुर रेफर करने की संभावना जताई जा रही है।

 

 

 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

सक्रिय हुआ लाखों का जुए का नेटवर्क....बदले ठिकाने... बदला पूरा सिस्टम? चनार, चोरिया और कोकपुर की चर्चा....हर दिन लाखों के दांव की चर्चा कथित संरक्षण पर उठने लगे सवाल....अब पुलिस की कार्रवाई का इंतजार #NarharpurNews #KankerPolice #Chanar #Choriya #Kokpur #NorthBastar #CGBreaking #LocalCrime #GroundZero #CrimeInvestigation

नरहरपुर इलाके में सक्रिय हुआ लाखों का जुए का नेटवर्क?

नए ठिकाने, हाईटेक सिस्टम और कथित संरक्षण पर उठने लगे सवाल Follow Us कांकेर:- जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *