Breaking News
नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने दो ग्रामीणों की निर्मम हत्या कर इलाके में दहशत फैलाई
नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने दो ग्रामीणों की निर्मम हत्या कर इलाके में दहशत फैलाई

नक्सलियों की कायराना करतूत, दो ग्रामीणों की बेरहमी से हत्या

बीजापुर:- छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने दो ग्रामीणों की निर्मम हत्या कर इलाके में दहशत फैला दी है। यह घटना तर्रेम थाना क्षेत्र अंतर्गत देर रात को अंजाम दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मारे गए ग्रामीणों में से एक छुड़वाई गांव और दूसरा तर्रेम गांव का निवासी था। दोनों ग्रामीणों को नक्सलियों ने पहले अगवा किया और फिर संक्षिप्त पूछताछ के बाद उनकी हत्या कर दी गई। घटनास्थल पर खून से सनी लाशें मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने पहले से योजनाबद्ध तरीके से इस घटना को अंजाम दिया। दोनों ग्रामीणों को देर रात उनके घरों से उठाया गया और जंगल के अंदर ले हत्या कर दी गई।

तर्रेम थाना पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली, टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस नृशंस वारदात से क्षेत्र में डर और तनाव का माहौल है। 

सुरक्षा बलों के लगातार अभियानों और माओवादियों पर बढ़ते दबाव के चलते वे अब निर्दोष ग्रामीणों को निशाना बनाकर अपनी उपस्थिति जताने का प्रयास कर रहे हैं। यह हत्या भी उसी कड़ी का हिस्सा प्रतीत हो रही है।

बीजापुर पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की जा रही है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

मेहनत ने बदली तकदीर....कांकेर की बेटी ने रचा इतिहास देशभर के 801 एकलव्य विद्यालयों में...पहला स्थान प्राप्त किया… #Kanker #SuccessStory #CBSE #Inspiration #ProudMoment

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की आदिवासी बेटी ने रचा इतिहास, 801 एकलव्य स्कूलों में 97% के साथ देश में पाया पहला स्थान

Follow Us कांकेर:- जिले से एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है, जहां एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *