Breaking News
भोजन की तलाश में ग्रामीण के घर में घुसा तेंदुआ,
भोजन की तलाश में ग्रामीण के घर में घुसा तेंदुआ,

भोजन की तलाश में ग्रामीण के घर में घुसा तेंदुआ, क्षेत्र में दहशत का माहौल

कांकेर:- दुधावा क्षेत्र में एक बार फिर तेंदुआ का आतंक देखने को मिला है। शनिवार की सुबह फत्तेसिंह नेताम के घर में एक तेंदुआ घुस आया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। तेंदुआ इस वक्त भी घर के भीतर मौजूद है और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, तेंदुआ घर के आंगन से होते हुए भीतर दाखिल हुआ और अभी भी अंदर ही छिपा हुआ है। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है और पुलिस तथा वन विभाग की टीम लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजने में लगी हुई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

दुधावा क्षेत्र में तेंदुआ का यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले कुछ महीनों में यह छठवीं घटना है, जब तेंदुआ ने मानव बस्ती में दस्तक दी है। 11 जून को भी वन विभाग की टीम ने इसी इलाके से एक तेंदुआ को पिंजरे में कैद किया था। इसके बावजूद वन्यजीवों की आवाजाही पर रोक नहीं लग सकी है।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे घरों में रहें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

लगातार हो रही तेंदुआ की घटनाओं ने दुधावा और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बना दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से स्थायी समाधान की मांग की है ताकि तेंदुओं की बस्तियों में आवाजाही रोकी जा सके और जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

कांकेर की जीवनदायिनी को बचाने की पहल....समाजसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान नदी से हटाया गया भारी मात्रा में कचरा....नदी बचेगी तो जीवन बचेगा #SaveRiver #Kanker #CleanRiver #Environment #SocialWork

जन सहयोग और पूर्व सैनिकों ने चलाया दूध नदी स्वच्छता अभियान, भारी मात्रा में कचरा हटाया

Follow Us कांकेर:- शहर की जीवनदायिनी मानी जाने वाली दूध नदी को स्वच्छ और सुरक्षित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *