Breaking News
DEO कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी को ₹15,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार
DEO कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी को ₹15,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

DEO कार्यालय में ACB की छापेमारी, रिश्वत लेते सहायक ग्रेड-2 बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

DEO कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी को ₹15,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार
DEO कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी को ₹15,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

रायगढ़, 5 मई 2025 – छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी को ₹15,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद फरीद फारुखी के रूप में हुई है।

सूत्रों के अनुसार, एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी की मासिक वेतन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के एवज में आरोपी बाबू ने कुल ₹10,000 की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित कर्मचारी ने पहले ₹5,000 की अग्रिम राशि दी और शेष ₹5,000 की अदायगी के लिए 5 मई की तारीख तय की गई थी। लेकिन इस बीच पीड़ित ने ACB से संपर्क कर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

शिकायत की सत्यता की पुष्टि के बाद एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। निर्धारित योजना के तहत जैसे ही पीड़ित ने आरोपी को बाकी राशि सौंपी, टीम ने तत्काल कार्यालय में दबिश दी और मोहम्मद फरीद फारुखी को रिश्वत की राशि के साथ पकड़ लिया। मौके से ₹15,000 की रकम भी बरामद की गई।

घटना के बाद DEO कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। कई कर्मचारी ACB की कार्रवाई से स्तब्ध रह गए। इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध सरकार की नीति “जीरो टॉलरेंस” पर काम कर रही है। ACB ने आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

गंगरेल डुबान से बरामद युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप। सच सामने आएगा या फिर सवाल दब जाएंगे?

गंगरेल डुबान में 5 दिन बाद मिला युवक का शव, परिजनों ने की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Follow Us काँकेर:- जिले के हल्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरनपुर निवासी युवक मोहरगंज शोरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *