Breaking News
नाबालिक की नृशंस हत्या का 24 घंटे में पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
नाबालिक की नृशंस हत्या का 24 घंटे में पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

17 वर्षीय नाबालिक की नृशंस हत्या का 24 घंटे में पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

 नाबालिक की नृशंस हत्या का 24 घंटे में पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
नाबालिक की नृशंस हत्या का 24 घंटे में पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

कांकेर:- कांकेर जिले के थाना कांकेर क्षेत्र अंतर्गत लारगांव मरकाटोला में घटित नाबालिक बालिका मिनाक्षी मरकाम की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतिका के पिता ललता मरकाम ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 03 मई को वे अपनी पत्नी और बेटियों के साथ खेत से लौटे तो देखा कि उनकी 17 वर्षीय बेटी मिनाक्षी घर के आंगन में स्थित पूजा स्थान के सामने खून से लथपथ पड़ी थी। वहीं, घर में कार्यरत एक अधेड़ मजदूर तुलसीराम निषाद खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर खड़ा था। पूछने पर उसने बताया कि उसे शक था कि मृतिका जादू-टोना कर रही है, इसी शंका के चलते उसने उस पर धारदार कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई थी । आरोपी को मुखबिर की सूचना पर सिदेसर चौक से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार करते हुए हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को जंगल में छुपाने की बात कबूली। पुलिस ने कुल्हाड़ी, खून सने कपड़े और अन्य सबूत जब्त कर लिए हैं।

आरोपी को 04 मई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मनीष नागर सहित पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर....नदी-तालाबों की सुरक्षा… स्वच्छता…और प्रकृति संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया… #BiodiversityDay #SaveNature #Kanker #Environment #SaveRiver

अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश, कांकेर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Follow Us कांकेर:-अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर कांकेर जिले में वन विभाग के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *