Tuesday, 15 September, 2026
Breaking News
दुधावा तालाब अब जल्द ही अपनी पुरानी सुंदरता में आयेगा नजर पालिकाध्यक्ष और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण
दुधावा तालाब अब जल्द ही अपनी पुरानी सुंदरता में आयेगा नजर पालिकाध्यक्ष और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण

दुधावा तालाब के गहरीकरण और सौंदर्यीकरण कार्यों का पालिकाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

दुधावा तालाब अब जल्द ही अपनी पुरानी सुंदरता में आयेगा नजर पालिकाध्यक्ष और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण
दुधावा तालाब अब जल्द ही अपनी पुरानी सुंदरता में आयेगा नजर पालिकाध्यक्ष और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण
कांकेर :- नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक ने कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर, जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी, एसडीएम अरुण वर्मा व नगर पालिका सीएमओ साहिल कुमार के साथ मड़ई भाठा स्थित दुधावा तालाब के गहरीकरण व सौंदर्यीकरण कार्यो का निरीक्षण किया । 
विदित हो कि दिनांक 23 अप्रेल से दुधावा तालाब गहरीकरण का काम प्रारम्भ हुआ । 
लोगो की आस्था का तालाब दुधावा तालाब इससे पहले के जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के कारण गंदगी से पट गया था । तालाब में जलकुंभी व अन्य खरपतवार ने पूरे तालाब को गंदा कर दिया था । परन्तु कांकेर विधायक आशाराम व नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक के प्रयासों से दुधावा तालाब हेतु राशि स्वीकृत हुई और आज तालाब के सौंदर्यीकरण व गहरीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है । 
प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक ने तालाब गहरीकरण के कार्य का निरीक्षण कर कार्य को समय पर पूरा करने के निर्देश ठेकेदार को दिए । 
दुधावा तालाब कार्य के निरीक्षण पश्चात श्री कौशिक कलेक्टर, एसडीएम व जिला पंचायत सीईओ के साथ ऊपर नीचे रोड स्थित तालाब का निरीक्षण कर हनुमान मंदिर के तरफ सौंदर्यीकरण कार्य करने की बात कही। 
 
 
 
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

सक्रिय हुआ लाखों का जुए का नेटवर्क....बदले ठिकाने... बदला पूरा सिस्टम? चनार, चोरिया और कोकपुर की चर्चा....हर दिन लाखों के दांव की चर्चा कथित संरक्षण पर उठने लगे सवाल....अब पुलिस की कार्रवाई का इंतजार #NarharpurNews #KankerPolice #Chanar #Choriya #Kokpur #NorthBastar #CGBreaking #LocalCrime #GroundZero #CrimeInvestigation

नरहरपुर इलाके में सक्रिय हुआ लाखों का जुए का नेटवर्क?

नए ठिकाने, हाईटेक सिस्टम और कथित संरक्षण पर उठने लगे सवाल Follow Us कांकेर:- जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *