Wednesday, 9 September, 2026
Breaking News
पखांजूर में मासूम बच्ची की मौत के बाद बवाल...अस्पताल में तोड़फोड़ हाईवे जाम...लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया… #Kanker #Pakhanjur #HospitalNews #BreakingNews #HealthSystem
पखांजूर में मासूम बच्ची की मौत के बाद बवाल...अस्पताल में तोड़फोड़ हाईवे जाम...लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया… #Kanker #Pakhanjur #HospitalNews #BreakingNews #HealthSystem

मासूम बच्ची की मौत के बाद पखांजूर में बवाल, अस्पताल में तोड़फोड़ और स्टेट हाईवे जाम

कांकेर:- जिले के पखांजूर इलाके में इलाज के दौरान एक मासूम बच्ची की मौत के बाद जमकर हंगामा देखने को मिला। घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ करते हुए सड़क पर प्रदर्शन किया। स्थिति तनावपूर्ण होने के बाद पुलिस बल को मौके पर तैनात करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, मामला कापसी क्षेत्र में संचालित श्री रामचंद्र अस्पताल से जुड़ा है, जहां इलाज के दौरान एक बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए और लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

आक्रोशित लोगों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और वहां रखे सामान को बाहर निकालकर सड़क पर फेंक दिया। इस दौरान अस्पताल में तोड़फोड़ की भी खबर सामने आई है। हालात इतने बिगड़ गए कि अस्पताल के सामने से गुजरने वाले स्टेट हाईवे पर ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पखांजूर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की जा रही है।

गौरतलब है कि हाल ही में भानुप्रतापपुर क्षेत्र में जच्चा-बच्चा की मौत को लेकर भी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल उठे थे। ऐसे में एक और मासूम की मौत ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

फिलहाल, बच्ची की मौत के वास्तविक कारणों और अस्पताल प्रबंधन की भूमिका को लेकर जांच की मांग उठ रही है। प्रशासन मामले को शांत कराने और स्थिति सामान्य करने में जुटा हुआ है।

 
 
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

सक्रिय हुआ लाखों का जुए का नेटवर्क....बदले ठिकाने... बदला पूरा सिस्टम? चनार, चोरिया और कोकपुर की चर्चा....हर दिन लाखों के दांव की चर्चा कथित संरक्षण पर उठने लगे सवाल....अब पुलिस की कार्रवाई का इंतजार #NarharpurNews #KankerPolice #Chanar #Choriya #Kokpur #NorthBastar #CGBreaking #LocalCrime #GroundZero #CrimeInvestigation

नरहरपुर इलाके में सक्रिय हुआ लाखों का जुए का नेटवर्क?

नए ठिकाने, हाईटेक सिस्टम और कथित संरक्षण पर उठने लगे सवाल Follow Us कांकेर:- जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *