Breaking News
हिडमा के बाद अब आजाद और देवाजी भी राडार पर! आंध्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर तड़के फिर से मुठभेड़, सुरक्षा बलों की आक्रामक रणनीति से माओवादी खेमे में खलबली। #NaxalControl #OperationAllOut #BreakingNews
हिडमा के बाद अब आजाद और देवाजी भी राडार पर! आंध्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर तड़के फिर से मुठभेड़, सुरक्षा बलों की आक्रामक रणनीति से माओवादी खेमे में खलबली। #NaxalControl #OperationAllOut #BreakingNews

आंध्र प्रदेश क्षेत्र में फिर बड़ी मुठभेड़, 6 से 7 माओवादी ढेर

हिडमा के मारे जाने के बाद सुरक्षा बलों की आक्रामक कार्रवाई जारी

आंध्र प्रदेश-छत्तीसगढ़ सीमा से सटे एजेंसी क्षेत्र में आज सुबह एक और बड़ी मुठभेड़ हुई, जिसमें शुरुआती जानकारी के अनुसार लगभग 6 से 7 माओवादी मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। यह मुठभेड़ उस समय हुई जब सुरक्षा बलों की टीमें क्षेत्र में गश्त एवं कॉम्बिंग ऑपरेशन पर थीं। अभी तक इस घटना की आधिकारिक पुष्टि शेष है, ।

ज्ञात हो कि 18 नवंबर की सुबह हुए संयुक्त ऑपरेशन में माओवादी केंद्रीय समिति सदस्य हिडमा समेत पाँच बड़े नक्सली मारे गए थे। इस कार्रवाई के बाद से ही सुरक्षा बल ने नक्सल मोर्चे पर आक्रामक रणनीति अपनाई है। लगातार दूसरे दिन हुई इस कार्रवाई ने नक्सली संगठन की कमर तोड़ने का संकेत दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

सूत्रों के मुताबिक, आज की मुठभेड़ में तेलंगाना के शीर्ष माओवादी नेता आजाद और देवाजी के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। ये दोनों लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे और कई बड़े हमलों की रणनीति में शामिल होने की बात सामने आई थी।

इसके पहले कल, आंध्र प्रदेश पुलिस एवं केंद्रीय एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लगभग 50 लोगों को हिरासत में लिया था, जिन पर माओवादियों को रसद, जानकारी और सहयोग देने का आरोप है। गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ जारी है और कई अहम सुराग मिलने की संभावना है।

सुरक्षा बलों का कॉम्बिंग ऑपरेशन लगातार जारी है। मुठभेड़ वाले क्षेत्र को घेराबंदी कर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। ड्रोन और हाईटेक सर्विलांस सिस्टम की मदद से इलाके में छिपे नक्सलियों की तलाश की जा रही है।

मुठभेड़ में मारे गए माओवादियों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जांच पूरी होने के बाद की जाएगी। फिलहाल घटनास्थल से बरामद हथियारों और दस्तावेजों के आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है।

 

 
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

60 लाख के इनामी नक्सली ढेर नहीं, सरेंडर!...AK-47 समेत हथियार किए जमा 11 माओवादी ने छोड़ा हथियार....शांति की ओर नई कदम #Bastar #Kanker #NaxalNews #BreakingNews #Chhattisgarh

11 माओवादियों का आत्मसमर्पण, पुनर्वास अभियान को मिली बड़ी सफलता

Follow Us कांकेर:-बस्तर संभाग में चलाए जा रहे परपूना मारगेम पुनर्वास से पुनर्जीवन अभियान के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *