Breaking News
"जीवनदीप समिति में घोटाला या गंदा खेल? महिला ने खोली नौकरी के नाम पर शोषण की पोल!" "महिला ने दिखाई हिम्मत, पुलिस ने दिखाई सख्ती — नौकरी के बहाने अश्लील हरकत करने वाला अब जेल में!" #ChhattisgarhNews, #BreakingNews, #MahilaUtpeedan, #JobScam, #LifeInDhamtari, #PoliceAction,
"जीवनदीप समिति में घोटाला या गंदा खेल? महिला ने खोली नौकरी के नाम पर शोषण की पोल!" "महिला ने दिखाई हिम्मत, पुलिस ने दिखाई सख्ती — नौकरी के बहाने अश्लील हरकत करने वाला अब जेल में!" #ChhattisgarhNews, #BreakingNews, #MahilaUtpeedan, #JobScam, #LifeInDhamtari, #PoliceAction,

नौकरी के नाम पर महिला से अश्लील प्रस्ताव, आरोपी गिरफ्तार

धमतरी:- शहर के मतरी क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ जीवनदीप समिति में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक ने महिला को अश्लील प्रस्ताव देकर अभद्र व्यवहार किया। पीड़िता की शिकायत पर धमतरी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता महिला ने जीवनदीप समिति के माध्यम से वार्ड आया पद के लिए आवेदन किया था। आवेदन करने के अगले ही दिन आरोपी युवक ने उसे कार्यालय में बुलाया और वार्ड आया पद पर चयन कराने के नाम पर 30,000 से 40,000 हजार तक की मांग की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

महिला द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने उससे अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डाला। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ अशोभनीय और अभद्र व्यवहार किया। इतना ही नहीं, अस्पताल परिसर में भी उसने महिला के साथ अश्लील हरकत की।

घटना से आहत महिला ने तत्काल धमतरी सिटी कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में शिकायत सत्य पाई गई, जिसके बाद आरोपी राहुल झलमकर (धमतरी निवासी) के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि-“महिला उत्पीड़न के मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस प्रकार के अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में कोई इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न कर सके।”

इस घटना के बाद क्षेत्र में नौकरी के नाम पर चल रहे फर्जीवाड़े और शोषण के खेल पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जीवनदीप समिति सहित अन्य संस्थाओं में चल रही भर्ती प्रक्रियाओं की संपूर्ण जांच की जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

"15 साल और जनता के पैसे पर खेल… अब प्यार भी विवाद बन गया! #KankerDrama #CorruptionAlert #LoveAndLoot #VillagePolitics #PublicAnger

पंचायत सचिव का कुर्सी पर 07 साल बेमिसाल, भ्रष्टाचार और निजी संबंधों का नेटवर्क उजागर

 सचिव पर लग रहे आरोपों से खुल रही पोल Follow Us कांकेर:– जिले की ग्राम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *