Breaking News
सुकमा, नक्सलवाद, DRG, छत्तीसगढ़ पुलिस, गोमगुड़ा ऑपरेशन, हथियार फैक्ट्री, एंटी नक्सल ऑपरेशन, बस्तर पुलिस, Naxal Factory Sukma, DRG Operation, Bastar News, Page16_News
सुकमा, नक्सलवाद, DRG, छत्तीसगढ़ पुलिस, गोमगुड़ा ऑपरेशन, हथियार फैक्ट्री, एंटी नक्सल ऑपरेशन, बस्तर पुलिस, Naxal Factory Sukma, DRG Operation, Bastar News, Page16_News

सुकमा में नक्सलियों की हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़-DRG की बड़ी कार्रवाई,

 17 रायफल और भारी मात्रा में हथियार बरामद

सुकमा:-जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। जिला रिजर्व गार्ड की संयुक्त टीम ने गोमगुड़ा इलाके के घने जंगलों में नक्सलियों द्वारा संचालित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए उसे ध्वस्त कर दिया। मौके से बड़ी मात्रा में हथियार, निर्माण सामग्री और मशीनें बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन का हिस्सा थी।

3 नवंबर 2025 को मिली सटीक खुफिया सूचना के आधार पर DRG टीम ने गोमगुड़ा क्षेत्र के गहरे जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान नक्सलियों द्वारा लंबे समय से संचालित हथियार निर्माण फैक्ट्री का पता चला। मौके से टीम ने भारी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद किए, जिन्हें जब्त कर नष्ट किया गया। फैक्ट्री से जब्त की गई सामग्रियों में शामिल हैं , BGL रॉकेट लॉन्चर: 1 नग, BGL लॉन्चर: 6 नग, 12 बोर राइफल: 6 नग, सिंगल शॉट राइफल: 3 नग, देशी कट्टा: 1 नग, BGL बैरल: 3 नग इसके अलावा, नक्सलियों द्वारा हथियार निर्माण में उपयोग किए जाने वाले कई उद्योगिक उपकरण भी बरामद किए गए हैं, जिनमें ग्राइंडर मशीन, वेल्डिंग शील्ड, हैंड ड्रिल (बड़ी और छोटी), टेबल वाइस, बैरल पार्ट्स, बिजली के तार, और लोहे के पाइप शामिल हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

सुरक्षाबलों की रणनीति से नक्सलियों को तगड़ा झटका

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह फैक्ट्री नक्सलियों की आत्मनिर्भरता की योजना का हिस्सा थी, जिसके तहत वे जंगलों में ही हथियार बनाकर सुरक्षा बलों पर हमले की तैयारी करते थे। DRG की समय पर कार्रवाई से उनकी बड़ी साजिश नाकाम हो गई है।

जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 

“DRG की यह कार्रवाई नक्सलियों के हथियार आपूर्ति तंत्र पर बड़ा प्रहार है। जंगलों में इस तरह की छिपी फैक्ट्रियों को खोजने और नष्ट करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।”

ऑपरेशन जारी, अन्य ठिकानों की तलाश में सुरक्षाबल

सुरक्षाबलों का कहना है कि बरामद हथियारों और उपकरणों से नक्सलियों के संगठनात्मक नेटवर्क और संसाधन आपूर्ति श्रृंखला की महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन और कॉर्डन एंड सर्च (CASO) अभियान जारी है। सुकमा के जंगलों में मिली यह ऑर्डिनेंस फैक्ट्री नक्सली संगठन की मंशा और उनके संसाधनों की गहराई को दर्शाती है। वहीं, DRG और पुलिस की यह कार्रवाई यह साबित करती है कि अब छत्तीसगढ़ पुलिस की नई रणनीति और जमीनी खुफिया नेटवर्क नक्सलियों के गढ़ में लगातार सेंध लगा रहा है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

मूलभूत राशि के खर्च पर बड़े सवाल मिठाई, किराना और टेंट में खर्च? RTI से खुला पंचायत खर्च का ब्योरा #RTI #PanchayatNews #Kanker #BreakingLocal

मूलभूत राशि के खर्च पर सवाल… क्या पंचायत में चलती है पार्टियां?

आरटीआई से खुला खर्च का ब्योरा, सरपंच-सचिव जांच के दायरे में Follow Us कांकेर:- ग्राम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *