Breaking News
कांकेर न्यूज, छत्तीसगढ़ समाचार, बिजली दर वृद्धि, बिजली हाफ बिल योजना, कांग्रेस प्रदर्शन, युवा कांग्रेस, दीपक बैज, उदय भानु चिब, विकास उपाध्याय, सावित्री मंडावी, भाजपा सरकार, बिजली चोर गद्दी छोड़, बिजली योजना विवाद, विरोध प्रदर्शन, कांकेर पुलिस, बैरिकेडिंग तोड़, छत्तीसगढ़ राजनीति, महंगाई विरोध, राज्यपाल ज्ञापन, कांग्रेस रैली, बिजली दर विवाद, कांकेर अपडेट्स, बस्तर क्षेत्र समाचार, राजनीतिक आंदोलन, जनता की आवाज, छत्तीसगढ़ कांग्रेस, भाजपा बनाम कांग्रेस, बिजली हाफ योजना, बिजली दर बढ़ोतरी विरोध
कांकेर न्यूज, छत्तीसगढ़ समाचार, बिजली दर वृद्धि, बिजली हाफ बिल योजना, कांग्रेस प्रदर्शन, युवा कांग्रेस, दीपक बैज, उदय भानु चिब, विकास उपाध्याय, सावित्री मंडावी, भाजपा सरकार, बिजली चोर गद्दी छोड़, बिजली योजना विवाद, विरोध प्रदर्शन, कांकेर पुलिस, बैरिकेडिंग तोड़, छत्तीसगढ़ राजनीति, महंगाई विरोध, राज्यपाल ज्ञापन, कांग्रेस रैली, बिजली दर विवाद, कांकेर अपडेट्स, बस्तर क्षेत्र समाचार, राजनीतिक आंदोलन, जनता की आवाज, छत्तीसगढ़ कांग्रेस, भाजपा बनाम कांग्रेस, बिजली हाफ योजना, बिजली दर बढ़ोतरी विरोध

बिजली दरों में वृद्धि पर कांकेर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़ी

कांकेर- प्रदेश में बिजली दरों में वृद्धि और “400 यूनिट हाफ बिल योजना” बंद किए जाने के विरोध में बुधवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांकेर में उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने “बिजली चोर, गद्दी छोड़” जैसे नारे लगाते हुए पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ दी और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस का आरोप-भाजपा सरकार ने जनता से किया धोखा

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय आम जनता को 400 यूनिट तक हाफ बिजली बिल योजना का लाभ मिल रहा था। लेकिन भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही इस योजना को घटाकर सिर्फ 100 यूनिट कर दिया, जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर महंगाई का बोझ बढ़ गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी, आकाश शर्मा और नरेश ठाकुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल हुए।

तीन लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, पानी की बौछारों से रोकने की कोशिश

प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे।

एलआईसी कार्यालय के सामने पहली बैरिकेडिंग को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तोड़ दिया। इसके बाद राणप्रताप सिंह की प्रतिमा के पास बनी दूसरी और नगर पालिका कार्यालय के समीप तीसरी बैरिकेडिंग भी प्रदर्शनकारियों ने हटा दी।

स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख पुलिस ने वॉटर कैनन से पानी की बौछारें शुरू कर दीं। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी आगे बढ़े और अंततः राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

‘भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प’-दीपक बैज

प्रदर्शन से पहले पुराने कम्युनिटी हॉल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सभा हुई।

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा —

“भाजपा सरकार जनता को लूट रही है, खनिज संपदाओं को औने-पौने दामों में उद्योगपतियों को बेच रही है। ऐसी भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है।”

इसके बाद सैकड़ों कार्यकर्ता रैली के रूप में मुख्य सड़क से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर की ओर निकले।

जनता की आवाज को दबाया जा रहा -कांग्रेस

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि जब वे जनता की आवाज उठाने का प्रयास करते हैं तो प्रशासन उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग और बल प्रयोग का सहारा लेता है। उनका कहना है कि प्रदेश सरकार की नीतियां आम लोगों के हित में नहीं हैं और कांग्रेस इसके खिलाफ लगातार जनांदोलन चलाएगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

"15 साल और जनता के पैसे पर खेल… अब प्यार भी विवाद बन गया! #KankerDrama #CorruptionAlert #LoveAndLoot #VillagePolitics #PublicAnger

पंचायत सचिव का कुर्सी पर 07 साल बेमिसाल, भ्रष्टाचार और निजी संबंधों का नेटवर्क उजागर

 सचिव पर लग रहे आरोपों से खुल रही पोल Follow Us कांकेर:– जिले की ग्राम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *