Wednesday, 9 September, 2026
Breaking News
धमतरी, नगरी, चंदन बहारा मार्ग, नक्सलवाद, आईईडी बरामदगी, नक्सली साजिश, डीआरजी, बीडीएस, पुलिस अभियान, एरिया डॉमिनेशन, बम निरोधक दस्ते, छत्तीसगढ़ पुलिस, नक्सल विरोधी अभियान, सुरक्षा बल, एसपी सूरज सिंह परिहार, छत्तीसगढ़ समाचार, धमतरी पुलिस, नक्सल ऑपरेशन, आईईडी निष्क्रिय, नक्सली गतिविधि, जंगल सर्चिंग ऑपरेशन
धमतरी, नगरी, चंदन बहारा मार्ग, नक्सलवाद, आईईडी बरामदगी, नक्सली साजिश, डीआरजी, बीडीएस, पुलिस अभियान, एरिया डॉमिनेशन, बम निरोधक दस्ते, छत्तीसगढ़ पुलिस, नक्सल विरोधी अभियान, सुरक्षा बल, एसपी सूरज सिंह परिहार, छत्तीसगढ़ समाचार, धमतरी पुलिस, नक्सल ऑपरेशन, आईईडी निष्क्रिय, नक्सली गतिविधि, जंगल सर्चिंग ऑपरेशन

नक्सलियों की साजिश नाकाम -जंगल मार्ग से 10 किलो की आईईडी बरामद,

धमतरी:- ज़िले के नगरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी नक्सली साजिश को नाकाम कर दिया है। चंदन बहारा मार्ग के जंगल रास्ते से सुरक्षा बलों ने 10 किलो वजनी डिफिन आईईडी (Improvised Explosive Device) बरामद कर उसे मौके पर ही सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नक्सलियों ने जंगल के रास्ते में आईईडी लगाई है और वे किसी बड़ी घटना की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में डीआरजी (District Reserve Guard), बीडीएस (Bomb Disposal Squad) और नगरी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्चिंग एवं एरिया डॉमिनेशन अभियान शुरू किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

सर्च ऑपरेशन के दौरान टीम को चंदन बहारा मार्ग के मुख्य आवागमन क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। जांच करने पर वह आईईडी निकली, जिसका वजन लगभग 10 किलोग्राम बताया जा रहा है। बम निरोधक दस्ते ने इसे सावधानीपूर्वक निष्क्रिय किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली सुरक्षाबलों की गतिविधियों को निशाना बनाने की फिराक में थे, लेकिन समय रहते कार्रवाई होने से उनकी योजना नाकाम हो गई। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में लगातार सर्चिंग अभियान और एरिया डॉमिनेशन ऑपरेशन जारी रहेगा, ताकि नक्सलियों की किसी भी साजिश को नाकाम किया जा सके।

एसपी ने कहा, “सुरक्षा बलों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी घटना होने से रोकी गई है। पुलिस नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार गश्त और सर्च अभियान चला रही है ताकि आम नागरिक सुरक्षित रहें।”

 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

सक्रिय हुआ लाखों का जुए का नेटवर्क....बदले ठिकाने... बदला पूरा सिस्टम? चनार, चोरिया और कोकपुर की चर्चा....हर दिन लाखों के दांव की चर्चा कथित संरक्षण पर उठने लगे सवाल....अब पुलिस की कार्रवाई का इंतजार #NarharpurNews #KankerPolice #Chanar #Choriya #Kokpur #NorthBastar #CGBreaking #LocalCrime #GroundZero #CrimeInvestigation

नरहरपुर इलाके में सक्रिय हुआ लाखों का जुए का नेटवर्क?

नए ठिकाने, हाईटेक सिस्टम और कथित संरक्षण पर उठने लगे सवाल Follow Us कांकेर:- जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *