Breaking News
कांकेर पुलिस, नकली नोट कांड, घड़ी चौक कांकेर, अवैध गतिविधियाँ, फर्जी करेंसी, ठगी का प्रयास, नकली नोट बरामद, पुलिस रेड, अपराध समाचार, बस्तर रेंज न्यूज़, विधि से संघर्षरत बालक, छत्तीसगढ़ क्राइम न्यूज़, पुलिस कार्रवाई, नकली नोट नेटवर्क, कांकेर ताजा खबर
कांकेर पुलिस, नकली नोट कांड, घड़ी चौक कांकेर, अवैध गतिविधियाँ, फर्जी करेंसी, ठगी का प्रयास, नकली नोट बरामद, पुलिस रेड, अपराध समाचार, बस्तर रेंज न्यूज़, विधि से संघर्षरत बालक, छत्तीसगढ़ क्राइम न्यूज़, पुलिस कार्रवाई, नकली नोट नेटवर्क, कांकेर ताजा खबर

नगर के घड़ी चौक में नकली नोट कांड का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार

कांकेर:- शहर में अवैध गतिविधियों पर नकेल कसते हुए कांकेर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। नकली नोटों के जरिये ठगी करने निकले विधि से संघर्षरत को पुलिस ने घड़ी चौक के पास रेड कार्रवाई कर धर दबोचा। उनके कब्जे से भारी मात्रा में नकली नोट जब्त किए गए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,आरोपी नगर क्षेत्र की अलग-अलग दुकानों में सामान खरीदने के लिए ₹100-₹100 के नकली नोट देकर लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे थे। इस पर मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत घड़ी चौक के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 46 नग ₹100 के नकली नोट  बरामद किए। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया और आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ शुरू की। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी नकली नोटों के जरिए बाजार में अवैध लेन-देन फैलाने की कोशिश कर रहे थे।

पुलिस इस बात की तहकीकात कर रही है कि नकली नोट कहां से आए और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है या नहीं। फिलहाल बरामद नोटों को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

कांकेर की जीवनदायिनी को बचाने की पहल....समाजसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान नदी से हटाया गया भारी मात्रा में कचरा....नदी बचेगी तो जीवन बचेगा #SaveRiver #Kanker #CleanRiver #Environment #SocialWork

जन सहयोग और पूर्व सैनिकों ने चलाया दूध नदी स्वच्छता अभियान, भारी मात्रा में कचरा हटाया

Follow Us कांकेर:- शहर की जीवनदायिनी मानी जाने वाली दूध नदी को स्वच्छ और सुरक्षित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *