Wednesday, 9 September, 2026
Breaking News
खाद की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई 500 बैग यूरिया और 10 बैग डीएपी खाद किये गए जब्त।
खाद की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई 500 बैग यूरिया और 10 बैग डीएपी खाद किये गए जब्त।

खाद की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई 500 बैग यूरिया जब्त,

जांच प्रक्रिया पर उठे सवाल

धमतरी :- कृषि विभाग ने जिले में पहली बार रासायनिक खाद की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 500 बैग यूरिया और 10 बैग डीएपी खाद जब्त किया है। यह कार्रवाई बिरनासिल्ली चेकपोस्ट पर की गई, जहां ट्रक को रोककर चालक से दस्तावेज मांगे गए। लेकिन चालक कोई वैध कागज पेश नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर निगरानी में रख लिया है।

हालांकि यह कार्रवाई 48 घंटे पहले की गई थी, लेकिन अब तक जांच पूरी नहीं हो सकी है। कृषि विभाग की निष्क्रियता और विलंब को लेकर सवाल उठने लगे हैं कि क्या यह कार्रवाई सिर्फ दिखावटी कदम थी? सूत्रों का कहना है कि ट्रक में लदा खाद कथित रूप से बिना रसीद के दूसरे जिले में अवैध बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन विभाग ने अभी तक न तो एफआईआर दर्ज की है और न ही दोषियों की पहचान उजागर की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

मीडिया में मामला सामने आने के बाद कलेक्टर अभिनाश मिश्रा ने संज्ञान लेते हुए राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम गठित कर जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कार्रवाई निष्पक्ष और समयबद्ध होनी चाहिए।

कृषि उपसंचालक ने बताया कि यदि दस्तावेजों में गड़बड़ी की पुष्टि होती है, तो खाद को राजसात करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग खाद की उपलब्धता और वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए गंभीर है।

अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या कृषि विभाग और प्रशासन इस मामले में दोषियों को सजा दिला पाएंगे, या यह मामला भी कागज़ों में दबकर “सेटिंग” की भेंट चढ़ जाएगा।

यह मामला सिर्फ एक ट्रक या 500 बैग खाद का नहीं है, यह सवाल है प्रशासनिक जवाबदेही और किसानों के हक का। यदि इस केस में सख्ती नहीं बरती गई, तो आने वाले समय में खाद की कालाबाजारी एक सुनियोजित व्यापार बन सकती है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

सक्रिय हुआ लाखों का जुए का नेटवर्क....बदले ठिकाने... बदला पूरा सिस्टम? चनार, चोरिया और कोकपुर की चर्चा....हर दिन लाखों के दांव की चर्चा कथित संरक्षण पर उठने लगे सवाल....अब पुलिस की कार्रवाई का इंतजार #NarharpurNews #KankerPolice #Chanar #Choriya #Kokpur #NorthBastar #CGBreaking #LocalCrime #GroundZero #CrimeInvestigation

नरहरपुर इलाके में सक्रिय हुआ लाखों का जुए का नेटवर्क?

नए ठिकाने, हाईटेक सिस्टम और कथित संरक्षण पर उठने लगे सवाल Follow Us कांकेर:- जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *