Breaking News
आबादी वाले इलाके में फिर हुआ तेंदुआ का आमद
आबादी वाले इलाके में फिर हुआ तेंदुआ का आमद

NH बायपास फिर नजर आया तेंदुआ राहगीरों वीडियों बना सोशल मीडिया में किया वायरल, वन विभाग हुआ अलर्ट

आबादी वाले इलाके में फिर हुआ तेंदुआ का आमद
आबादी वाले इलाके में फिर हुआ तेंदुआ का आमद

कांकेर:- नगर के बायपास हाईवे (NH) पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक तेंदुआ शिकार की तलाश में आबादी क्षेत्र तक देखा गया। यह तेंदुआ राजबीर ढाबा के पास NH किनारे दिखाई दिया था , जिसे एक कार सवार ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया था। वीडियो में तेंदुआ हाईवे किनारे झाड़ियों में टहलता नजर आ रहा है। यह स्थान वाहनों की लगातार आवाजाही वाला क्षेत्र है, जिससे मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

कांकेर वन विभाग की टीम को जैसे ही बायपास सडक में मौजूद होने की जानकारी मिली वैसे ही  मौके पर पहुंचकर वन की विभाग की टीम ने सावधानीपूर्वक तेंदुए को जंगल की ओर खदेड़ा। गनीमत रही कि इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, तेंदुआ संभवतः शिकार की तलाश में जंगल से भटककर हाइवे तक आ गया। यह क्षेत्र जंगल से सटा हुआ है और अक्सर जंगली जानवरों की आवाजाही की सूचना मिलती रहती है। बीते कुछ दिनों पहले ही बायपास सडक लगे ठेल्काबोड़ गाँव में मवेशियों को शिकार बनाने का तेंदुआ कोशिश कर चुका है 

वन विभाग ने इस जानकरी के बाद  क्षेत्र में गश्त बढ़ा जल्द ही संवेदनशील इलाकों में कैमरा ट्रैप लगाने की योजना पर काम शुरू करने की बात कही , ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की निगरानी की जा सके।


 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

कांकेर की जीवनदायिनी को बचाने की पहल....समाजसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान नदी से हटाया गया भारी मात्रा में कचरा....नदी बचेगी तो जीवन बचेगा #SaveRiver #Kanker #CleanRiver #Environment #SocialWork

जन सहयोग और पूर्व सैनिकों ने चलाया दूध नदी स्वच्छता अभियान, भारी मात्रा में कचरा हटाया

Follow Us कांकेर:- शहर की जीवनदायिनी मानी जाने वाली दूध नदी को स्वच्छ और सुरक्षित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *