Breaking News
सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्यवाही मानव तस्करी में लिप्त 7 आरोपी गिरफ्तार
सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्यवाही मानव तस्करी में लिप्त 7 आरोपी गिरफ्तार

मानव तस्करी में लिप्त 7 आरोपी गिरफ्तार, युवती को सकुशल कराया गया रेस्क्यू

सरगुजा:- सरगुजा पुलिस ने एक बार फिर मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अंतर्राज्यीय तस्करों समेत कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक आदिवासी युवती को नौकरी का झांसा देकर उत्तर प्रदेश में एक लाख रुपये में बेच दिया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक युवती को काम दिलाने का लालच देकर बहलाया-फुसलाया गया और फिर उसे उत्तर प्रदेश ले जाकर बेच दिया गया। जब युवती की परिजनों से संपर्क टूट गया, तो परिजनों ने मणिपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र के सहारे उत्तर प्रदेश में त्वरित दबिश दी और युवती को सकुशल मुक्त करा लिया। साथ ही, मानव तस्करी नेटवर्क से जुड़ी दो महिलाओं सहित सात तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पकड़े गए आरोपियों को मानव तस्करी अधिनियम और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। पूछताछ में सामने आया है कि ये आरोपी अंतर्राज्यीय तस्करी रैकेट से जुड़े हैं, जो विशेष रूप से आदिवासी क्षेत्रों को निशाना बनाकर भोली-भाली लड़कियों को फंसाते हैं।

आदिवासी बाहुल्य सरगुजा संभाग में पिछले कुछ वर्षों में मानव तस्करी के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। कम शिक्षा, गरीबी और रोजगार के अवसरों की कमी जैसे कारणों से यहां की युवतियाँ आसानी से तस्करों के जाल में फंस जाती हैं।

 


 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

समाजसेवी अजय पप्पू मोटवानी को मुंबई में बड़ा सम्मान क्रिकेट दिग्गज सुनील गावस्कर के हाथों सम्मानित मिला ‘इंडिया ब्रांड आइकॉन 2026’ सम्मान समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान की राष्ट्रीय मंच पर पहचान #Kanker #AjayPappuMotwani #IndiaBrandIcon #IndiaBrandIcon2026 #SunilGavaskar #Mumbai #SocialWork #SocialService #KankerPride #

सुनील गावस्कर के हाथों सम्मानित हुए अजय पप्पू मोटवानी

समाज सेवा के क्षेत्र में मिला इंडिया ब्रांड आइकॉन 2026 सम्मान, छत्तीसगढ़ के लिए गौरव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *