Breaking News
दो बाइकों की टक्कर में 2 युवकों की मौत, 2 गंभीर घायल
दो बाइकों की टक्कर में 2 युवकों की मौत, 2 गंभीर घायल

दो बाइकों की टक्कर में 2 युवकों की मौत, 2 गंभीर घायल



ग्राम गुरदाटोला के पास हुई टक्कर, घायल युवकों का अस्पताल में इलाज जारी

दो बाइकों की टक्कर में 2 युवकों की मौत, 2 गंभीर घायल
दो बाइकों की टक्कर में 2 युवकों की मौत, 2 गंभीर घायल

कांकेर:– कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल क्षेत्र में रविवार को कोड़ेकुर्सी-कराकी मार्ग पर स्थित ग्राम गुरदाटोला के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दो मोटरसाइकिलें विपरीत दिशा से आ रही थीं, जो कि तेज रफ्तार में होने के कारण सीधे एक-दूसरे से टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के सवार दूर जा गिरे, और दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

इस भीषण दुर्घटना में संदीप कोमरा (निवासी सुरूंगदोह) और कृष्णा कोवाची (निवासी ग्राम भुरके) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दोनों की उम्र लगभग 22 से 26 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

हादसे में घायल अन्य दो युवकों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गूकोंदल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें कांकेर रेफर किया जा सकता है।

दुर्गूकोंदल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।

 
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

कांकेर की जीवनदायिनी को बचाने की पहल....समाजसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान नदी से हटाया गया भारी मात्रा में कचरा....नदी बचेगी तो जीवन बचेगा #SaveRiver #Kanker #CleanRiver #Environment #SocialWork

जन सहयोग और पूर्व सैनिकों ने चलाया दूध नदी स्वच्छता अभियान, भारी मात्रा में कचरा हटाया

Follow Us कांकेर:- शहर की जीवनदायिनी मानी जाने वाली दूध नदी को स्वच्छ और सुरक्षित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *