Breaking News
फेक खातों से 4 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन का भंडाफोड़, 10 आरोपी गिरफ्तार
फेक खातों से 4 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन का भंडाफोड़, 10 आरोपी गिरफ्तार

फेक खातों से 4 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन का भंडाफोड़, 10 आरोपी गिरफ्तार

फेक खातों से 4 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन का भंडाफोड़, 10 आरोपी गिरफ्तार
फेक खातों से 4 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन का भंडाफोड़, 10 आरोपी गिरफ्तार

राजिम :- राजिम थाना क्षेत्र में फर्जी बैंक खातों के जरिए अवैध लेनदेन करने वाले 10 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह जानकारी केंद्र सरकार के समन्वय पोर्टल के माध्यम से मिली, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे गिरोह को बेनकाब किया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी बैंक में फर्जी दस्तावेजों के जरिए खाता खुलवाते थे और फिर उन खातों में अवैध रुपयों का ट्रांजेक्शन किया जाता था। प्रत्येक ट्रांजेक्शन के एवज में 5 से 6 हजार रुपये की कमीशन वसूल की जाती थी। अब तक की जांच में सामने आया है कि इस गिरोह ने 4 करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन इन खातों के जरिए किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला आरोपी भी शामिल है, जो गिरोह के साथ मिलकर सक्रिय भूमिका निभा रही थी। सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा और आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

केंद्र सरकार के कॉम्बैट कोऑर्डिनेशन पोर्टल से मिली सूचना के बाद राजिम पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया और एक विशेष टीम का गठन कर इनपुट एकत्र कर आरोपियों को दबोच लिया। इस कार्रवाई को साइबर क्राइम की रोकथाम की दिशा में बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन फर्जी खातों का इस्तेमाल काले धन की हेराफेरी, साइबर ठगी या अन्य अपराधों में तो नहीं किया गया। साथ ही यह भी जांच हो रही है कि इस गिरोह का नेटवर्क राज्य के बाहर तक फैला है या नहीं।

राजिम पुलिस की यह कार्रवाई न केवल बैंकिंग सिस्टम की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, बल्कि डिजिटल लेनदेन को सुरक्षित बनाने के लिए भी अहम कदम है।

 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

कांकेर की जीवनदायिनी को बचाने की पहल....समाजसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान नदी से हटाया गया भारी मात्रा में कचरा....नदी बचेगी तो जीवन बचेगा #SaveRiver #Kanker #CleanRiver #Environment #SocialWork

जन सहयोग और पूर्व सैनिकों ने चलाया दूध नदी स्वच्छता अभियान, भारी मात्रा में कचरा हटाया

Follow Us कांकेर:- शहर की जीवनदायिनी मानी जाने वाली दूध नदी को स्वच्छ और सुरक्षित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *