Breaking News
#प्रकाशपर्व #गुरुनानकजयंती #कांकेर #सिंधसमाज #प्रभातफेरी #गुरुद्वारा #Page16News #भक्तिभाव #आस्था #Jhulelal #GuruNanakJayanti #SindhiCommunity #KankerNews #ChhattisgarhNews
#प्रकाशपर्व #गुरुनानकजयंती #कांकेर #सिंधसमाज #प्रभातफेरी #गुरुद्वारा #Page16News #भक्तिभाव #आस्था #Jhulelal #GuruNanakJayanti #SindhiCommunity #KankerNews #ChhattisgarhNews

प्रकाश पर्व के स्वागत में सिंध समाज का प्रभात फेरियों का सिलसिला जारी

कांकेर :-महान प्रकाश पर्व-गुरुनानक जयंती के स्वागत में सिंध समाज कांकेर द्वारा प्रतिदिन प्रातः 5 बजे पूज्य सिंधु गुरुद्वारे से प्रभात फेरी निकाली जा रही है। यह धार्मिक यात्रा भक्ति, आस्था और एकता का प्रतीक बनकर पूरे शहर में श्रद्धा का वातावरण बना रही है। प्रभात फेरियों के दौरान समाज के पुरुष, महिलाएं और बच्चे एकजुट होकर “वाहे गुरु, वाहे गुरु” और “झूलेलाल जी की जय” के भजन-कीर्तन करते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हैं। प्रभात फेरी का समापन हर दिन पूज्य सिंधु गुरुद्वारे में अर्ध्य व आरती के साथ होता है। सिंध समाज के प्रमुख सदस्यों अजय पप्पू मोटवानी, राकेश मोटवानी, चंद्रपाल जशनानी, मुकेश मूलचंदानी, सच्चानंद भाषवानी, अनिल भाषवानी, नानक वाधवानी, पंकज ठाकुर, दीपक पंजवानी, सोमेश असरानी, स्पर्श मंगलानी ने आज की प्रभात फेरी में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

महिलाओं और बच्चों की विशेष भागीदारी

प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हो रहे हैं।

भक्ति भाव से गाए जा रहे गुरुवाणी और सतनाम के भजनों ने पूरे शहर में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया है।

हर दिन नई ऊर्जा और उत्साह के साथ समाजजन प्रभात फेरी में शामिल हो रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

5 नवंबर तक चलेगा प्रभात फेरी का सिलसिला

सिंध समाज ने बताया कि गुरुनानक जयंती (5 नवंबर) तक हर सुबह प्रभात फेरी निकाली जाएगी।

गुरुद्वारे में प्रतिदिन लंगर सेवा, भजन-कीर्तन और अरदास का आयोजन भी किया जा रहा है। समाज के वरिष्ठजन बताते हैं कि यह परंपरा भक्ति और अनुशासन का प्रतीक है, जो नई पीढ़ी को सेवा, एकता और सद्भावना का संदेश देती है।


Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

"15 साल और जनता के पैसे पर खेल… अब प्यार भी विवाद बन गया! #KankerDrama #CorruptionAlert #LoveAndLoot #VillagePolitics #PublicAnger

पंचायत सचिव का कुर्सी पर 07 साल बेमिसाल, भ्रष्टाचार और निजी संबंधों का नेटवर्क उजागर

 सचिव पर लग रहे आरोपों से खुल रही पोल Follow Us कांकेर:– जिले की ग्राम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *