Breaking News
बिरनपुर हत्याकांड, सीबीआई चार्जशीट, साम्प्रदायिक हिंसा, छत्तीसगढ़ राजनीति, कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस, दीपक बैज, ओंकार साहू, सुभद्रा सलाम, कांकेर न्यूज़, धमतरी विधायक, भाजपा षड्यंत्र आरोप, छत्तीसगढ़ कांग्रेस, राजनीतिक हलचल, राजीव भवन कांकेर, चुनावी राजनीति, बस्तर राजनीति, छत्तीसगढ़ ताजा खबर
बिरनपुर हत्याकांड, सीबीआई चार्जशीट, साम्प्रदायिक हिंसा, छत्तीसगढ़ राजनीति, कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस, दीपक बैज, ओंकार साहू, सुभद्रा सलाम, कांकेर न्यूज़, धमतरी विधायक, भाजपा षड्यंत्र आरोप, छत्तीसगढ़ कांग्रेस, राजनीतिक हलचल, राजीव भवन कांकेर, चुनावी राजनीति, बस्तर राजनीति, छत्तीसगढ़ ताजा खबर

बिरनपुर हत्याकांड पर CBI चार्जशीट के बाद सियासी हलचल, कांग्रेस ने बुलाई पत्रकारवार्ता

कांकेर:-बिरनपुर हत्याकांड एवं साम्प्रदायिक हिंसा मामले में सीबीआई द्वारा विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि इस पूरे मामले के पीछे भारतीय जनता पार्टी का राजनीतिक षड्यंत्र था, जिसे चुनावी लाभ के लिए रचा गया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस मुद्दे को जनता तक पहुँचाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर 5 अक्टूबर 2025, रविवार को दोपहर 1 बजे कांकेर स्थित राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

इस पत्रकारवार्ता को धमतरी विधायक ओंकार साहू संबोधित करेंगे। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुभद्रा सलाम समेत जिले के सभी कांग्रेस पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल, किसान कांग्रेस और अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस का कहना है कि पत्रकारवार्ता के माध्यम से पार्टी पूरे घटनाक्रम की सच्चाई जनता के सामने लाएगी और भाजपा की कथित साजिश का पर्दाफाश करेगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

ईएसआई में बड़ा घोटाला? कांकेर के सभी निकायों में जांच की मांग कर्मचारी बीमा राशि गायब? यूनियन ने कलेक्टर से लगाई गुहार #KankerNews #ESI #CorruptionExposed #ChhattisgarhNews

नगरीय निकायों में ईएसआई राशि में बड़े घोटाले की आशंका-कलेक्टर ने जांच का दिया आश्वासन

Follow Us कांकेर:- जिले के सभी नगरीय निकायों में कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) की राशि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *