Wednesday, 9 September, 2026
Breaking News
मिलावटी सीमेंट का खेल पुलिस की छापेमारी में बड़ा खुलासा,
मिलावटी सीमेंट का खेल पुलिस की छापेमारी में बड़ा खुलासा,

अल्ट्राटेक के नाम पर मिलावटी सीमेंट का खुलासा संचालक गिरफ्तार

बालोद:- जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र में नकली सीमेंट का एक बड़ा रैकेट सामने आया है, जहां अल्ट्राटेक कंपनी के नाम पर मिलावटी सीमेंट तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था। इस फर्जीवाड़े का खुलासा उस वक्त हुआ जब अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड के फील्ड ऑफिसर की शिकायत पर अर्जुंदा पुलिस ने ग्राम मोहदीपाट स्थित वैभव ट्रेडर्स में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 584 बैग मिलावटी सीमेंट, पैकिंग के लिए उपयोग में लाए जा रहे अल्ट्राटेक ब्रांड के नकली बोरे, प्लास्टिक टब, पाइप, लोहे के एंगल समेत बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त की है। मामले में वैभव ट्रेडर्स के संचालक विजय चंद्र धाक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस जांच में सामने आया कि ग्राम गब्दी स्थित एक फ्लाई ऐश ब्रिक्स कंपनी में नकली सीमेंट का उत्पादन किया जा रहा था। यहां पर खुले में रखी जा रही साधारण सीमेंट में रसायनों की मिलावट कर उसे अल्ट्राटेक ब्रांडिंग के साथ बैग में पैक कर बाज़ार में सप्लाई किया जा रहा था।

अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड के फील्ड ऑफिसर को इलाके में नकली सीमेंट की बिक्री की सूचना मिली थी। उन्होंने तत्काल अर्जुंदा थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई, जिस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापा मारा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

मेहनत ने बदली तकदीर....कांकेर की बेटी ने रचा इतिहास देशभर के 801 एकलव्य विद्यालयों में...पहला स्थान प्राप्त किया… #Kanker #SuccessStory #CBSE #Inspiration #ProudMoment

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की आदिवासी बेटी ने रचा इतिहास, 801 एकलव्य स्कूलों में 97% के साथ देश में पाया पहला स्थान

Follow Us कांकेर:- जिले से एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है, जहां एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *