Wednesday, 9 September, 2026
Breaking News
गंगरेल डुबान से बरामद युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप। सच सामने आएगा या फिर सवाल दब जाएंगे?
गंगरेल डुबान से बरामद युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप। सच सामने आएगा या फिर सवाल दब जाएंगे?

गंगरेल डुबान में 5 दिन बाद मिला युवक का शव, परिजनों ने की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

काँकेर:- जिले के हल्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरनपुर निवासी युवक मोहरगंज शोरी का शव पांच दिनों बाद शनिवार दोपहर गंगरेल डुबान क्षेत्र से बरामद किया गया। शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, परिजनों एवं ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक कांकेर से मुलाकात की और पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। परिजनों का आरोप है कि 18 जनवरी को देवीनवागांव मेले में झूला संचालकों से हुए विवाद के बाद मोहरगंज शोरी के साथ मारपीट की गई थी। इसके बाद समझौते के बहाने उसे दोबारा बुलाया गया, जहां उसे बंधक बनाकर कथित रूप से नाव में बैठाया गया और डुबान क्षेत्र के गहरे पानी में पत्थर बांधकर फेंक दिया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना के बाद से ही युवक लापता था, जिसकी तलाश परिजन और पुलिस कर रहे थे। पांच दिन बाद शव मिलने से परिजनों का आक्रोश और बढ़ गया है। ग्रामीणों ने भी मामले को गंभीर बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

मेहनत ने बदली तकदीर....कांकेर की बेटी ने रचा इतिहास देशभर के 801 एकलव्य विद्यालयों में...पहला स्थान प्राप्त किया… #Kanker #SuccessStory #CBSE #Inspiration #ProudMoment

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की आदिवासी बेटी ने रचा इतिहास, 801 एकलव्य स्कूलों में 97% के साथ देश में पाया पहला स्थान

Follow Us कांकेर:- जिले से एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है, जहां एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *