Breaking News
कांग्रेस का संविधान बचाओ अभियान, मशाल रैली
कांग्रेस का संविधान बचाओ अभियान, मशाल रैली

कांग्रेस का संविधान बचाओ अभियान, मशाल रैली में उमड़ा जनसैलाब

कांग्रेस का संविधान बचाओ अभियान, मशाल रैली
कांग्रेस का संविधान बचाओ अभियान, मशाल रैली

कांकेर:-जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर द्वारा संविधान बचाओ सभा एवं मशाल रैली का आयोजन मंगलवार को शहर के नया बस स्टैंड स्थित डोम परिसर में किया गया। इसके पश्चात वहां से अंबेडकर चौक तक मशाल रैली निकाली गई। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिन्होंने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुटता दिखाई।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “यह मशाल रैली एक जन आंदोलन का रूप ले चुकी है। मोदी सरकार द्वारा संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर निरंतर हो रहे हमलों, आर्थिक नीतियों में पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने की प्रवृत्ति, सामाजिक न्याय के हनन और बदले की राजनीति के खिलाफ यह अभियान आम नागरिक की आवाज बनेगा।” उन्होंने कहा कि यह आंदोलन संविधान की मूल भावना को दोहराने और नागरिक अधिकारों की रक्षा का माध्यम बनेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभद्रा सलाम ने कहा, कांग्रेस लोकतंत्र की आत्मा की रक्षा के लिए कृतसंकल्पित है। यह अभियान स्वतंत्रता, समानता और न्याय के मूल्यों को बनाए रखने के लिए एक जन संघर्ष का रूप ले रहा है।” उन्होंने कहा कि पार्टी गरीब, वंचित और पीड़ित वर्गों की आवाज बनेगी और संविधान की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रहेगा।

इस आयोजन ने स्पष्ट कर दिया कि कांग्रेस अब संविधान और लोकतंत्र के संरक्षण को लेकर सड़कों पर उतरने के मूड में है। कांकेर की यह मशाल रैली आने वाले समय में पार्टी के जनसंवाद और जनजागरण अभियानों की दिशा तय करने वाली मानी जा रही है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी: जनक नंदन कश्यप, नवलीमीना मंडावी, सरजू शोरी, विजय ठाकुर, हेमनारायण गजबल्ला, आदि। यासीन कराणी, पुरषोत्तम पाटिल, लोमेन्द्र यादव, अजय रेणु, मनोज जैन, मकबूल खान, रोमनाथ जैन, इंद्रजीत विश्वास, सोपसिंह आचला, गोपीचंद बढ़ाई, आनंद चौरसिया, शिवांकित श्रीवास्तव, गोमती सलाम, यास्मीन खान, अनमोल मंडावी, योगेश राजपूत, अमन गायकवाड़, अमित साहू, पवन कांगे, तारस सिन्हा सहित अनेक नेता शामिल थे।

 

 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

महिला प्रहरियों ने सहायक जेल अधीक्षक पर लगाए आरोप

जिला कलेक्टर के दरबार पहुचा सहायक जेल अधीक्षक की शिकायत

जेल अधीक्षक ने शिकाकत को बताया दुर्भाग्यपूर्ण  Follow Us कांकेर: कांकेर जिला जेल एक बार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *