Breaking News
सानियत अभी जिंदा है!...बेघर व्यक्ति की बदली जिंदगी सड़क पर भटकता मिला शख्स....समाजसेवियों ने दिया सहारा #Humanity #Kanker #SocialWork #Inspiration #Chhattisgarh
सानियत अभी जिंदा है!...बेघर व्यक्ति की बदली जिंदगी सड़क पर भटकता मिला शख्स....समाजसेवियों ने दिया सहारा #Humanity #Kanker #SocialWork #Inspiration #Chhattisgarh

जन सहयोग संस्था की सराहनीय पहल मानसिक रूप से असहाय व्यक्ति को मिली नई उम्मीद

कांकेर:- नगर में सामाजिक सरोकार की एक प्रेरणादायक मिसाल सामने आई है। शहर की प्रसिद्ध समाजसेवी संस्था जन सहयोग संस्था ने एक मानसिक रूप से असहाय व्यक्ति की मदद कर मानवता का परिचय दिया है।

जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से शहर में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति बिना भोजन और वस्त्र के भटक रहा था। इस संबंध में संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी को लगातार सूचनाएं मिल रही थीं। सूचना मिलते ही संस्था के सदस्यों ने उस व्यक्ति की तलाश शुरू की और दो दिनों की कोशिश के बाद उसे ढूंढ निकाला।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रारंभ में वह व्यक्ति किसी प्रकार का सहयोग करने के लिए तैयार नहीं था, लेकिन समझाइश के बाद उसे भोजन कराया गया। संस्था के सदस्यों ने उसे न केवल भरपेट भोजन उपलब्ध कराया, बल्कि उसकी साफ-सफाई, बाल और दाढ़ी कटवाने के साथ स्नान की व्यवस्था भी की। नए कपड़े पहनने के बाद उसकी स्थिति में सुधार देखा गया और वह अपेक्षाकृत शांत नजर आया।

हालांकि, व्यक्ति अब भी अपना नाम और पता बताने में असमर्थ है। ऐसे में संस्था ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई उसे पहचानता हो, तो आगे आकर जानकारी दे, ताकि उसे सुरक्षित उसके घर पहुंचाया जा सके। संस्था ने यह भी स्पष्ट किया है कि वह अपने खर्च पर उसे उसके परिजनों तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इस सेवा कार्य में भूतपूर्व सैनिक टी.के. जैन सहित करण नेताम, शैलेंद्र देहारी, नागेश देहारी, दीपक देहारी, लखन देहारी, संजय कुंजाम, सरकार सिंह, भुवनेश्वर यादव, शंभू यादव और शंकर रजक सहित कई समाजसेवियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

कांकेर में ‘जन सहयोग’ संस्था की यह पहल न केवल मानवता की मिसाल है, बल्कि समाज में सेवा और संवेदनशीलता की आवश्यकता को भी रेखांकित करती है। ऐसे प्रयास यह संदेश देते हैं कि सामूहिक सहयोग से किसी भी जरूरतमंद की जिंदगी में बदलाव लाया जा सकता है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

"15 साल और जनता के पैसे पर खेल… अब प्यार भी विवाद बन गया! #KankerDrama #CorruptionAlert #LoveAndLoot #VillagePolitics #PublicAnger

पंचायत सचिव का कुर्सी पर 07 साल बेमिसाल, भ्रष्टाचार और निजी संबंधों का नेटवर्क उजागर

 सचिव पर लग रहे आरोपों से खुल रही पोल Follow Us कांकेर:– जिले की ग्राम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *