
कांकेर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश जैन के निर्देशन में तथा नगरपालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक के नेतृत्व में आज कांकेर नगर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान बाबा साहेब अम्बेडकर स्मारक, कलेक्ट्रेट रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति नागरिकों में जागरूकता लाना था और भारतीय संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को उनकी जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छता के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित करना रहा।
भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की सहभागिता से पूरा क्षेत्र साफ-सुथरा किया गया, जिससे वातावरण में एक नया स्फूर्ति व प्रेरणा का संचार हुआ।
कार्यक्रम की दूसरी कड़ी में आज शाम 6:30 बजे बाबा साहेब अम्बेडकर स्मारक के सामने दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर बाबा साहेब के विचारों और उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जाएगी।
भारतीय जनता पार्टी कांकेर ने सभी कार्यकर्ताओं, आम नागरिकों और सामाजिक संगठनों से इस दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बाबा साहेब के प्रति सम्मान प्रकट करने की अपील की है।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, नगरपालिका पार्षदगण, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे और एकजुटता के साथ स्वच्छता को समर्पित यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Live Cricket Info