Breaking News
धोखाधड़ी के गंभीर आरोपों में विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता गिरफ्तार
धोखाधड़ी के गंभीर आरोपों में विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता गिरफ्तार

विधुत विभाग के EE धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार, 60 लाख की ठगी का आरोप

 

धोखाधड़ी के गंभीर आरोपों में विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता गिरफ्तार
धोखाधड़ी के गंभीर आरोपों में विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता गिरफ्तार

गरियाबंद:- छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पदस्थ विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता (EE) कुलेश्वर साहू को पुलिस ने धोखाधड़ी के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह कार्रवाई पाण्डुका थाना में दर्ज एक मामले के आधार पर की गई है, जिसमें आरोपी पर नौकरी दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की ठगी का आरोप है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

मामले की जानकारी के अनुसार, कुलेश्वर साहू ने पाण्डुका थाना क्षेत्र के निवासी महेंद्र साहू से संपर्क कर उनके कई रिश्तेदारों को विद्युत विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इस प्रक्रिया में आरोपी ने तीन वर्षों तक धीरे-धीरे 60 लाख रुपये की वसूली की। ठगी को विश्वास दिलाने के लिए आरोपी ने जाली नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए।

जब पीड़ित के रिश्तेदार नियुक्ति पत्र लेकर विभागीय कार्यालय पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि ऐसे किसी आदेश या नियुक्ति का कोई रिकॉर्ड नहीं है। इसके बाद पीड़ित ने पाण्डुका थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुलेश्वर साहू को गिरफ्तार कर पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान EE कुलेश्वर साहू ने ठगी की बात स्वीकार की और बताया कि उसने ऑनलाइन जुए में भारी रकम गंवा दी थी, जिसकी भरपाई के लिए उसने यह रास्ता अपनाया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ठगी में कोई और सहयोगी शामिल था या नहीं, और क्या इसी तरह अन्य लोगों को भी निशाना बनाया गया है। साथ ही, जाली नियुक्ति पत्रों की छपाई, वितरण और आर्थिक लेन-देन की गहराई से जांच की जा रही है।

 

 
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

समाजसेवी अजय पप्पू मोटवानी को मुंबई में बड़ा सम्मान क्रिकेट दिग्गज सुनील गावस्कर के हाथों सम्मानित मिला ‘इंडिया ब्रांड आइकॉन 2026’ सम्मान समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान की राष्ट्रीय मंच पर पहचान #Kanker #AjayPappuMotwani #IndiaBrandIcon #IndiaBrandIcon2026 #SunilGavaskar #Mumbai #SocialWork #SocialService #KankerPride #

सुनील गावस्कर के हाथों सम्मानित हुए अजय पप्पू मोटवानी

समाज सेवा के क्षेत्र में मिला इंडिया ब्रांड आइकॉन 2026 सम्मान, छत्तीसगढ़ के लिए गौरव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *