Breaking News
दुधावा इलाके में तेंदुए के हमले से एक मासूम बालक गंभीर रूप से हुआ घायल
दुधावा इलाके में तेंदुए के हमले से एक मासूम बालक गंभीर रूप से हुआ घायल

दुधावा इलाके में एक बार मासूम बच्चे पर तेंदुवे ने किया हमला घायल मासूम का ईलाज जारी  

दुधावा इलाके में तेंदुए के हमले से एक मासूम बालक गंभीर रूप से हुआ घायल
दुधावा इलाके में तेंदुए के हमले से एक मासूम बालक हुआ घायल

कांकेर:- सरोना वन परिक्षेत्र अंतर्गत दुधावा इलाके में तेंदुए के हमले से एक मासूम बालक घायल हो गया। घटना शुक्रवार देर लगभग 08 शाम की बताई जा रही है, जब गांव में शादी समारोह के दौरान बच्चा अपनी मां के साथ समारोह में शामिल हो घर कि ओर जा रहा था। इसी दौरान एक झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने अचानक उस पर झपट्टा मारा।

शोरगुल सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए तेंदुए को भगाया और बच्चे को हमले से छुड़ाया। तुरंत ही स्थानीय वन विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद घायल बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

यह पहला मौका नहीं है जब दुधावा और आस-पास के इलाकों में तेंदुए के हमले की घटना सामने आई हो। इससे पूर्व भी क्षेत्र में कई बार बच्चों व पशुओं पर तेंदुए के हमले हो चुके हैं। कल ही चारामा क्षेत्र में भी एक तेंदुआ एक ग्रामीण पर हमला कर घायल कर चुका था और एक घर में घुसने की खबर भी आई थी।

इस ताजा घटना के बाद गांव में डर और तनाव का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल और ठोस कार्रवाई की मांग की है। लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर लगातार हो रहे इन हमलों के बावजूद तेंदुए की गतिविधियों पर नियंत्रण क्यों नहीं हो पा रहा है।

वन परिक्षेत्र अधिकारी ने पुष्टि की है कि क्षेत्र में गश्ती दल बढ़ाए गए हैं अधिकारी ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी और प्रभावित क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है।

बार-बार तेंदुए के हमले यह स्पष्ट संकेत हैं कि जंगल और इंसानी बस्तियों के बीच की दूरी तेजी से सिमट रही है। अब जरूरत है कि वन विभाग न केवल त्वरित कार्रवाई करे बल्कि दीर्घकालिक समाधान की दिशा में भी ठोस कदम उठाए, ताकि इंसानी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

समाजसेवी अजय पप्पू मोटवानी को मुंबई में बड़ा सम्मान क्रिकेट दिग्गज सुनील गावस्कर के हाथों सम्मानित मिला ‘इंडिया ब्रांड आइकॉन 2026’ सम्मान समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान की राष्ट्रीय मंच पर पहचान #Kanker #AjayPappuMotwani #IndiaBrandIcon #IndiaBrandIcon2026 #SunilGavaskar #Mumbai #SocialWork #SocialService #KankerPride #

सुनील गावस्कर के हाथों सम्मानित हुए अजय पप्पू मोटवानी

समाज सेवा के क्षेत्र में मिला इंडिया ब्रांड आइकॉन 2026 सम्मान, छत्तीसगढ़ के लिए गौरव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *