Breaking News
भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत
भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत

सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत
सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत

कोंडागांव:- राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर शाम लगभग 4 बजे एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा दहीकोगा-पानपदरडेग के बीच हुआ, जब तेज रफ्तार में आ रही एक भारी भरकम ट्रक ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोंडागांव से जगदलपुर की ओर जा रही ट्रक (क्रमांक CG 08 AX 16411) ने सामने से आ रही बाइक (क्रमांक CG 19 BP 5640) को टक्कर मारी और रौंदते हुए आगे निकल गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक ट्रक के नीचे फंस गई और ट्रक उसे घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

हादसे में बाइक सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस एवं एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी है, वहीं ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।

यह हादसा एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात नियमों की अनदेखी और तेज रफ्तार वाहनों की लापरवाही को उजागर करता है। स्थानीय ग्रामीणों में घटना के बाद आक्रोश और भय का माहौल है। 

कोंडागांव पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी ने घटना को देखा है या उनके पास घटना से जुड़ा

जानकारी है, तो वे तत्काल पुलिस को सूचित करें, जिससे फरार ट्रक चालक को गिरफ्तार किया जा सके।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

समाजसेवी अजय पप्पू मोटवानी को मुंबई में बड़ा सम्मान क्रिकेट दिग्गज सुनील गावस्कर के हाथों सम्मानित मिला ‘इंडिया ब्रांड आइकॉन 2026’ सम्मान समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान की राष्ट्रीय मंच पर पहचान #Kanker #AjayPappuMotwani #IndiaBrandIcon #IndiaBrandIcon2026 #SunilGavaskar #Mumbai #SocialWork #SocialService #KankerPride #

सुनील गावस्कर के हाथों सम्मानित हुए अजय पप्पू मोटवानी

समाज सेवा के क्षेत्र में मिला इंडिया ब्रांड आइकॉन 2026 सम्मान, छत्तीसगढ़ के लिए गौरव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *