Wednesday, 9 September, 2026
Breaking News
मचांदुर और तासी में अवैध रेत उत्खनन कर तस्करी का सिलसिला लगातार जारी है।
मचांदुर और तासी में अवैध रेत उत्खनन कर तस्करी का सिलसिला लगातार जारी है।

चारामा क्षेत्र में प्रशासनिक रोक के बावजूद जारी है अवैध रेत उत्खनन का कारोबार

राजनैतिक संरक्षण में चल रहा रेत का अवैध कारोबार 

मचांदुर और तासी में अवैध रेत उत्खनन कर तस्करी का सिलसिला लगातार जारी है।
मचांदुर और तासी में अवैध रेत उत्खनन कर तस्करी का सिलसिला लगातार जारी है।

कांकेर  कांकेर जिले के चारामा विकासखंड अंतर्गत ग्राम मचांदुर और तासी में अवैध रेत उत्खनन और तस्करी का सिलसिला लगातार जारी है। प्रशासन की स्पष्ट रोक और ग्रामीणों की बार-बार शिकायत के बावजूद, क्षेत्र में रेत का रात के अंधेरे में खुलेआम उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है।

प्रशासनिक निष्क्रियता पर सवाल

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, रेत खदानों को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका है और कुछ मामलों में मारपीट तक की स्थिति बन चुकी है। चार से अधिक बार ग्रामीण प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। प्रशासन की अनदेखी और कार्रवाई की सुस्ती के कारण रेत माफिया बेखौफ होकर काम कर रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

गांव की शांति पर खतरा, पर्यावरण को नुकसान

लगातार अवैध उत्खनन से गांव की जलधारा, खेती की ज़मीन और पारिस्थितिकी तंत्र पर असर पड़ रहा है। कई बार खनन क्षेत्र में गांववालों और रेत माफिया के बीच विवाद की स्थिति बन चुकी है, जिससे गांव की शांति व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।

प्रशासन का रवैया: चुप्पी या मूक समर्थन ?

स्थानीय लोगों का कहना है कि रेत का परिवहन प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है और जिम्मेदार अधिकारी हाथ-पांव फूलने की स्थिति में हैं। इससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या कहीं प्रशासनिक मिलीभगत तो इस गोरखधंधे में नहीं है ? चारामा क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन अब सिर्फ एक पर्यावरणीय समस्या नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही का सवाल बन गया है। सरकार और जिला प्रशासन को चाहिए कि तत्काल प्रभावी कार्रवाई करे, दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो और गांवों में स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

सक्रिय हुआ लाखों का जुए का नेटवर्क....बदले ठिकाने... बदला पूरा सिस्टम? चनार, चोरिया और कोकपुर की चर्चा....हर दिन लाखों के दांव की चर्चा कथित संरक्षण पर उठने लगे सवाल....अब पुलिस की कार्रवाई का इंतजार #NarharpurNews #KankerPolice #Chanar #Choriya #Kokpur #NorthBastar #CGBreaking #LocalCrime #GroundZero #CrimeInvestigation

नरहरपुर इलाके में सक्रिय हुआ लाखों का जुए का नेटवर्क?

नए ठिकाने, हाईटेक सिस्टम और कथित संरक्षण पर उठने लगे सवाल Follow Us कांकेर:- जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *