Thursday, 10 September, 2026
Breaking News
जबरन नमाज़ पढ़ाने के मामले में, NSS प्रभारी गिरफ्तार
जबरन नमाज़ पढ़ाने के मामले में, NSS प्रभारी गिरफ्तार

NSS कैंप के दौरान जबरन नमाज़ पढ़ाने के मामले में, प्रभारी गिरफ्तार

जबरन नमाज़ पढ़ाने के मामले में, NSS प्रभारी  गिरफ्तार
जबरन नमाज़ पढ़ाने के मामले में, NSS प्रभारी गिरफ्तार

बिलासपुर:-गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU), बिलासपुर में आयोजित एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) शिविर के दौरान धार्मिक गतिविधि को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय के तत्कालीन एनएसएस प्रभारी दिलीप झा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्या है मामला?

GGU द्वारा 26 मार्च से 1 अप्रैल तक कोटा क्षेत्र के ग्राम शिवतराई में 7 दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया था। इस शिविर में कुल 159 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जिनमें 4 छात्र मुस्लिम समुदाय से थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

मामला तब सामने आया जब 31 मार्च को ईद के दिन कुछ छात्रों ने आरोप लगाया कि शिविर में हिंदू छात्रों को कथित रूप से “नमाज़ पढ़ने के लिए मजबूर किया गया”। बताया जा रहा है कि यह गतिविधि शिविर के दौरान सुबह के समय आयोजित की गई, जिस पर बाद में विवाद खड़ा हो गया।

FIR दर्ज, 8 कोऑर्डिनेटरों पर भी कार्रवाई

छात्रों की शिकायत के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर एसएसपी के निर्देश पर तत्कालीन एनएसएस प्रभारी दिलीप झा समेत 8 अन्य कोऑर्डिनेटरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने दिलीप झा को हिरासत में ले लिया और आगे की पूछताछ जारी है।

आगे की जांच और संभावित कार्रवाई

पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। जिन छात्रों ने शिकायत दर्ज कराई है, उनके बयान दर्ज किए जा चुके हैं। NSS से जुड़े अन्य अधिकारियों और कैंप के उपस्थित छात्रों से भी पूछताछ जारी है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

सक्रिय हुआ लाखों का जुए का नेटवर्क....बदले ठिकाने... बदला पूरा सिस्टम? चनार, चोरिया और कोकपुर की चर्चा....हर दिन लाखों के दांव की चर्चा कथित संरक्षण पर उठने लगे सवाल....अब पुलिस की कार्रवाई का इंतजार #NarharpurNews #KankerPolice #Chanar #Choriya #Kokpur #NorthBastar #CGBreaking #LocalCrime #GroundZero #CrimeInvestigation

नरहरपुर इलाके में सक्रिय हुआ लाखों का जुए का नेटवर्क?

नए ठिकाने, हाईटेक सिस्टम और कथित संरक्षण पर उठने लगे सवाल Follow Us कांकेर:- जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *