कांकेर:- छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने अपने कांकेर प्रवास के दौरान सुप्रसिद्ध समाजसेवी संस्था “जन सहयोग” के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर अजय पप्पू मोटवानी ने गृह मंत्री को भगवान श्रीकृष्ण की सुंदर प्रतिमा स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की, जिसे उन्होंने सम्मानपूर्वक स्वीकार किया। मुलाकात के दौरान क्षेत्र के सामाजिक और सार्वजनिक विषयों पर भी चर्चा हुई।
कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने भी अजय पप्पू मोटवानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की।
इस दौरान आशाराम नेताम, हस्तशिल्प बोर्ड के अध्यक्ष, नगर पालिका कांकेर के अध्यक्ष, भाजपा जिला पदाधिकारी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नेता बृजमोहन तिवारी, गिरधर यादव, हीरा मरकाम सहित कई नागरिक उपस्थित रहे।
अजय पप्पू मोटवानी ने सभी वरिष्ठजनों और उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। सामाजिक क्षेत्र में उनकी सक्रियता को लेकर नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
Live Cricket Info
Page16 News Khabar Wahi Jo Sach Ho!
