Breaking News
ठंडा मतलब मड़िया पेज!....देसी कोल्ड ड्रिंक का कमाल गर्मी का असली इलाज....बस्तर का मड़िया पेज #Bastar #DesiDrink #HealthyLiving #Chhattisgarh #TribalCulture
ठंडा मतलब मड़िया पेज!....देसी कोल्ड ड्रिंक का कमाल गर्मी का असली इलाज....बस्तर का मड़िया पेज #Bastar #DesiDrink #HealthyLiving #Chhattisgarh #TribalCulture

ठंडा मतलब मड़िया पेज, बस्तर की परंपरा में छिपा गर्मी से बचाव का देसी विज्ञान

कांकेर:-बस्तर अंचल के वनांचल क्षेत्रों में जनजातीय समुदाय की जीवनशैली और खानपान हमेशा से विशिष्ट रहा है। बदलते समय और आधुनिकता के प्रभाव के बावजूद यहां की पारंपरिक खाद्य संस्कृति आज भी जीवित है-खासतौर पर गर्मियों के मौसम में।
जहां शहरी क्षेत्रों में लोग गर्मी से राहत पाने के लिए कोल्ड ड्रिंक, दही और मट्ठा का सहारा लेते हैं, वहीं ग्रामीण और जंगल क्षेत्रों में मड़िया पेज आज भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। यह केवल एक पेय नहीं, बल्कि परंपरा, पोषण और प्राकृतिक स्वास्थ्य का अनूठा संगम है।

रागी, जिसे स्थानीय भाषा में मड़िया कहा जाता है, यह पेय गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ ऊर्जा भी प्रदान करता है। पोषक तत्वों से भरपूर मड़िया पेज को लू से बचाव के लिए बेहद कारगर माना जाता है स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, यह मधुमेह रोगियों के लिए भी लाभकारी माना जाता है।
वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी समुदाय इस पेय का नियमित सेवन करते हैं इसे रागी के आटे और उबले हुए चावल के पानी से तैयार किया जाता है। खास बात यह है कि यह बेहद कम लागत में हर घर में आसानी से बन जाता है, जिससे यह आर्थिक रूप से भी सुलभ है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

मड़िया पेज बनाने की प्रक्रिया पारंपरिक और सरल है रागी को पीसकर उसका आटा तैयार किया जाता है, जिसे रातभर पानी में भिगोया जाता है। सुबह इसे मिट्टी के बर्तन में धीमी आंच पर चावल और अन्य स्थानीय सामग्री के साथ पकाया जाता है। हल्का खट्टापन आने के बाद यह स्वादिष्ट पेय तैयार हो जाता है, जिसे नमक, मिर्च, चटनी या अचार के साथ सेवन किया जाता है।
इस पेय की उपयोगिता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दिहाड़ी मजदूर काम पर जाते समय इसे अपने साथ विशेष बर्तन में लेकर जाते हैं। सूखी लौकी से बने इस पारंपरिक पात्र को स्थानीय बोली में बुर्का कहा जाता है, जो दिनभर इस पेय को ठंडा और ताजा बनाए रखता है।

मड़िया पेज हर आयु वर्ग के लोगों के बीच लोकप्रिय है-बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक। यह न केवल शरीर को ठंडा रखता है, बल्कि पोषण भी प्रदान करता है। यही वजह है कि बस्तर क्षेत्र में इसे देसी कोल्ड ड्रिंक के रूप में भी जाना जाता है।
तेज गर्मी के बीच बस्तर का यह पारंपरिक पेय एक बार फिर यह संदेश देता है कि प्रकृति से जुड़ी जीवनशैली ही असली समाधान है। बिना किसी दुष्प्रभाव के शरीर को ठंडक और ऊर्जा देने वाला मड़िया पेज आज भी जनजातीय ज्ञान और संस्कृति का जीवंत उदाहरण बना हुआ है-और यही वजह है कि यहां कहा जाता है, “ठंडा मतलब मड़िया पेज।”

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

कांकेर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री व मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते 🤝 आदिवासी संगठनों से सीधा संवाद, शिक्षा-रोजगार-आरक्षण को लेकर 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया।#KankerNews #FagganSinghKulaste #AdivasiSamaj #TribalIssues #EducationForAll

कांकेर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, आदिवासी शासकीय सेवक संघ ने 10 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा

Follow Us कांकेर:-पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते रविवार को छत्तीसगढ़ दौरे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *