Breaking News
तपती गर्मी में ट्रैफिक जवानों को सहारा....जन सहयोग की सराहनीय पहल धूप में खड़े जवान… मदद को आगे आया समाज...दिल जीत लेने वाली तस्वीर #Humanity #Kanker #Respect #SocialWork #Chhattisgarh
तपती गर्मी में ट्रैफिक जवानों को सहारा....जन सहयोग की सराहनीय पहल धूप में खड़े जवान… मदद को आगे आया समाज...दिल जीत लेने वाली तस्वीर #Humanity #Kanker #Respect #SocialWork #Chhattisgarh

भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को जन सहयोग ने पहुंचाई राहत, ठंडा पानी और जरूरी सामग्री वितरित

कांकेर:- अप्रैल माह में ही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बीच छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर में मानव सेवा की एक सराहनीय पहल सामने आई है। प्रसिद्ध समाजसेवी संस्था जन सहयोग संस्था ने चिलचिलाती धूप में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस जवानों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई।

शहर में सुबह 10-11 बजे के बाद से ही तापमान इतना बढ़ जा रहा है कि आम लोगों के लिए सड़क पर निकलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में ट्रैफिक जवानों को दिनभर धूप और लू के थपेड़ों के बीच अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना पड़ रहा है। इसी स्थिति को देखते हुए संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने जवानों की सहायता का निर्णय लिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

संस्था के सदस्य विभिन्न ट्रैफिक प्वाइंट्स पर पहुंचे और ड्यूटी में तैनात जवानों तथा महिला ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को ठंडे पानी की बोतलें, बिस्कुट और नाक-कान ढंकने के लिए सफेद तौलिए वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य भीषण गर्मी के बीच ड्यूटी कर रहे जवानों को कुछ राहत पहुंचाना था।

अजय पप्पू मोटवानी ने कहा कि इस वर्ष अप्रैल में ही मई-जून जैसी भीषण गर्मी महसूस होने लगी है। ऐसे में सबसे अधिक प्रभावित वे कर्मचारी हैं, जिन्हें सड़क पर घंटों खड़े रहकर ड्यूटी करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस जवान न केवल यातायात व्यवस्था संभालते हैं, बल्कि दुर्घटनाओं, रैलियों और जुलूसों जैसी स्थितियों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

संस्था ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने आसपास ड्यूटी कर रहे कर्मियों, जरूरतमंद लोगों और पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें। साथ ही, हीट वेव से प्रभावित किसी व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाने या संस्था को सूचना देने का आग्रह किया गया है। इस सेवा कार्य में प्रवीण गुप्ता, मनोज दुबे महाराज, वरिष्ठ पत्रकार सीताराम जी, संजय कुंजाम और आशुतोष देव सहित कई समाजसेवियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

भीषण गर्मी के बीच जन सहयोग की यह पहल सामाजिक संवेदनशीलता और मानव सेवा का प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आई है। ऐसे प्रयास न केवल ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को राहत देते हैं, बल्कि समाज में सहयोग और जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करते हैं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

कांकेर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री व मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते 🤝 आदिवासी संगठनों से सीधा संवाद, शिक्षा-रोजगार-आरक्षण को लेकर 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया।#KankerNews #FagganSinghKulaste #AdivasiSamaj #TribalIssues #EducationForAll

कांकेर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, आदिवासी शासकीय सेवक संघ ने 10 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा

Follow Us कांकेर:-पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते रविवार को छत्तीसगढ़ दौरे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *