Breaking News
संगठन में नया जोश, सेवा में नया संकल्प -भाजपा कांकेर की नई कार्यकारिणी घोषित। युवा उत्साह और अनुभवी मार्गदर्शन का संगम #Kanker, #BJPKanker, #BJPChhattisgarh, #MaheshJain, #KiranDev, #PawanSai, #BJPSangathan,
संगठन में नया जोश, सेवा में नया संकल्प -भाजपा कांकेर की नई कार्यकारिणी घोषित। युवा उत्साह और अनुभवी मार्गदर्शन का संगम #Kanker, #BJPKanker, #BJPChhattisgarh, #MaheshJain, #KiranDev, #PawanSai, #BJPSangathan,

भाजपा जिला कार्यकारिणी की घोषणा, युवाओं और अनुभव का संतुलन

कांकेर। भारतीय जनता पार्टी ने जिले में संगठनात्मक मजबूती के लिए नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन ने यह सूची जारी की। नई कार्यकारिणी में युवाओं और अनुभवी नेताओं का संतुलित संयोजन देखने को मिला है।

जिला पदाधिकारियों की सूची घोषित

घोषित कार्यकारिणी में 6 जिला उपाध्यक्ष, 2 जिला महामंत्री, 6 जिला मंत्री, कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया संयोजक, और अन्य जिम्मेदार पद शामिल हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

जिला उपाध्यक्ष: बृजेश चौहान, अशोक वलेचा, राजा देवनानी, अरविंद जैन, दीपांकर दत्ता और रामबाई गोटा

जिला महामंत्री: राजा पांडेय, जितेंद्र सलाम

जिला मंत्री: अनूप राठौर, संजय सिन्हा, अनिता सोनी, उत्तम जैन, अमिता बंजारे, हेमप्रभ कटबेर

कोषाध्यक्ष: बृजमोहन तिवारी

सह कोषाध्यक्ष: नंद कुमार ओझा

प्रवक्ता: राजीव लोचन सिंह, दीपक खटवानी

कार्यालय मंत्री: प्रदीप जायसवाल

सह कार्यालय मंत्री: उगेश्वरी उइके

मीडिया प्रभारी: निपेन्द्र पटेल

सह मीडिया प्रभारी: मनोज जैन, शंकर सरकार

सोशल मीडिया जिला संयोजक: टिकेंद्र दुग्गा

सह संयोजक: प्रवीण ठाकुर, देव बैरागी

आईटी सेल संयोजक: मुकेश संचेती

सह संयोजक: अंकित जैन, संकेत नशीने

भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं

नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद जिलेभर में उत्साह का माहौल है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया, लोकसभा सांसद भोजराज नाग, विधायक विक्रम उसेंडी, आशाराम नेताम, मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा, हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष शालिनी राजपूत, पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले और शिशुपाल सोरी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

प्रदेश प्रवक्ता टेकेश्वर जैन, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर और पूर्व जिला महामंत्री दिलीप जायसवाल ने भी कहा कि—

“नई कार्यकारिणी संगठन में नई ऊर्जा का संचार करेगी और भाजपा को आगामी चुनावों में और सशक्त बनाएगी।”

“हमारा लक्ष्य भाजपा की नीति, सिद्धांत और सेवा भावना को हर गांव तक पहुंचाना है।”

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

समाजसेवी अजय पप्पू मोटवानी को मुंबई में बड़ा सम्मान क्रिकेट दिग्गज सुनील गावस्कर के हाथों सम्मानित मिला ‘इंडिया ब्रांड आइकॉन 2026’ सम्मान समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान की राष्ट्रीय मंच पर पहचान #Kanker #AjayPappuMotwani #IndiaBrandIcon #IndiaBrandIcon2026 #SunilGavaskar #Mumbai #SocialWork #SocialService #KankerPride #

सुनील गावस्कर के हाथों सम्मानित हुए अजय पप्पू मोटवानी

समाज सेवा के क्षेत्र में मिला इंडिया ब्रांड आइकॉन 2026 सम्मान, छत्तीसगढ़ के लिए गौरव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *