Breaking News

राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में बस्तर की धरती से उभरा नया चैंपियन

कांकेर के संदीप नेताम ने जीता कांस्य पदक 

कांकेर:- छत्तीसगढ़ के दुर्ग में आयोजित संयुक्त भारत ओपन राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता 2025 में कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल ब्लॉक के युवा खिलाड़ी संदीप नेताम ने सीनियर कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है।

फोनिक्स शितोरियो कराते संगठन इंडिया के तत्वावधान में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें संदीप का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहा गया। 22 वर्षीय संदीप, ग्राम पंचायत बांगाचार के आश्रित ग्राम क्वाचीकटेल निवासी हैं। सीमित संसाधनों और बिना किसी पेशेवर कोचिंग के उन्होंने अपने मेहनत, अनुशासन और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

संदीप नेताम ने अपनी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा-

“यह सफलता मेरे लिए बहुत खास है। मैं आगे भी मेहनत जारी रखूँगा ताकि अपने गाँव, ब्लॉक और जिले का नाम देशभर में रोशन कर सकूँ। यह पदक मेरे संघर्ष और विश्वास का प्रतीक है।”

उनकी यह उपलब्धि न सिर्फ व्यक्तिगत गौरव का क्षण है, बल्कि बस्तर के अंदरूनी इलाकों में छिपी प्रतिभा का उजला उदाहरण भी है। एक ऐसे क्षेत्र से जहां खेल सुविधाओं की कमी है, वहां से संदीप का राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है।

स्थानीय लोगों और खेलप्रेमियों ने संदीप की सफलता पर गर्व व्यक्त किया है और उम्मीद जताई है कि भविष्य में वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी देश का नाम रोशन करेंगे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हुआ पूरा गांव....सुप्रसिद्ध कथावाचक कामता प्रसाद जी ने बांधा समां प्रभावशाली कथा वाचन से मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु....जन सहयोग अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी रहे मुख्य अतिथि #Tarsgaon #KankerNews #Kanker #Rudrabhishek #Mahadev #HarHarMahadev #ShivBhakti #BhaktiNews

कथावाचक कामता प्रसाद जी की कथा ने बांधा समां, रुद्राभिषेक में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

जन सहयोगअध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी रहे मुख्य अतिथि Follow Us कांकेर:- ग्राम तारसगाँव में 23 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *