Breaking News

नक्सलवाद पर बड़ा प्रहार – 20 से अधिक नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

कांकेर जिले के अंतागढ़ क्षेत्र से नक्सलवाद पर लगाम लगाने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। अंतागढ़ के बर्रेबेड़ा गांव में 20 से अधिक नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। ये सभी नक्सली कुएंमारी एरिया कमेटी से जुड़े बताए जा रहे हैं।

यह आत्मसमर्पण ताड़ोकी पुलिस की लगातार जागरूकता और जनसंपर्क प्रयासों का नतीजा माना जा रहा है। पुलिस द्वारा संचालित विश्वास अभियान और पुनर्वास योजनाओं का असर अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

हाल ही में हुआ था 50 नक्सलियों का आत्मसमर्पण

इससे कुछ ही दिन पहले कामतेड़ा कैंप में 50 नक्सलियों ने भी आत्मसमर्पण किया था। लगातार हो रहे इन सरेंडर ने नक्सली संगठनों में हड़कंप मचा दिया है और यह संकेत दे रहा है कि कांकेर जिला नक्सल मुक्त होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मुख्यधारा में लौटने की तैयारी

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सामाजिक जीवन में पुनर्वास के लिए प्रशासन की योजनाओं से जोड़ा जाएगा। ताड़ोकी पुलिस ने बताया कि उन्हें पुनर्वास और रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे ताकि वे समाज की मुख्यधारा में सम्मानपूर्वक जीवन बिता सकें।

अंतागढ़ में शांति की नई शुरुआत

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस और प्रशासन की पहल से क्षेत्र में धीरे-धीरे शांति लौट रही है। अब उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में और भी नक्सली आत्मसमर्पण कर हथियार छोड़ेंगे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

60 लाख के इनामी नक्सली ढेर नहीं, सरेंडर!...AK-47 समेत हथियार किए जमा 11 माओवादी ने छोड़ा हथियार....शांति की ओर नई कदम #Bastar #Kanker #NaxalNews #BreakingNews #Chhattisgarh

11 माओवादियों का आत्मसमर्पण, पुनर्वास अभियान को मिली बड़ी सफलता

Follow Us कांकेर:-बस्तर संभाग में चलाए जा रहे परपूना मारगेम पुनर्वास से पुनर्जीवन अभियान के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *